Weather Update: अगले 5 दिन ठंड से राहत नहीं, यूपी और बिहार में कोल्ड डे की स्थिति

Webdunia
गुरुवार, 20 जनवरी 2022 (09:41 IST)
नई दिल्ली। पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी के कारण बेकाबू होती ठंड से अगले 5 दिनों तक ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। इस दौरान ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिमी भारत में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।
 
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत पश्चिमी उत्तरप्रदेश में 23 जनवरी तक बारिश के आसार बनते दिख रहे हैं। इसके साथ ही न्यूनतम पारा भी 2-4 डिग्री तक बढ़ सकता है। हवा ने भी मौसम में ठंड के असर को कई गुना बढ़ा दिया है।

ALSO READ: Weather Update: यूपी और बिहार में कोल्ड डे की स्थिति, पंजाब में छाएगा घना कोहरा
 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को बताया कि आगामी दिनों में बादल छाए रहेंगे और ठंड का प्रकोप अभी जारी रहेगा। आईएमडी के मुताबिक, विक्षोभ के कारण 21 जनवरी से 23 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में वर्षा होने की संभावना है।

 
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ पश्चिमी विक्षोभ दूर होता जा रहा है। 21 जनवरी तक पश्चिमी हिमालय के पास एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ आने की उम्मीद है। बांग्लादेश के मध्य भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।

ALSO READ: Weather Update: पंजाब और यूपी में जारी रहेगी कड़ाके की ठंड, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
 
स्काईमेट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान गिलगित-बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद और जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और छिटपुट हल्की बर्फबारी हुई। तमिलनाडु में विशेष रूप से चेन्नई और आसपास के क्षेत्रों में छिटपुट हल्की बारिश हुई।
 
उत्तरप्रदेश में कोल्ड डे से लेकर भीषण कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है और पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और बिहार के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति रही। मध्यप्रदेश के उत्तरी हिस्सों, उत्तराखंड, हरियाणा, उत्तरप्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में घने से बहुत घना कोहरा छाया रहा।

ALSO READ: Weather Update: उत्तराखंड में हुई बारिश और हिमपात, दिल्ली और यूपी में छाएगा घना कोहरा
 
अगले 24 घंटों के दौरान 19 जनवरी को पश्चिमी हिमालय में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत में विशेष रूप से असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड, मणिपुर और मिजोरम में एक या 2 मध्यम वर्षा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पंजाब के उत्तरी हिस्सों में एक या 2 जगहों पर हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है।
 
उत्तरप्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में ठंडे दिन से लेकर भीषण ठंड के दिन रहने की संभावना है और हरियाणा और दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कोल्ड डे बना रह सकता है। पंजाब, बिहार और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में घने से बहुत घना कोहरा संभव है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

क्या 5वीं बार के बुलावे पर जूनियर डॉक्टर्स को मना पाएंगी ममता बनर्जी, खत्म होगी 1 महीने से चल रही हड़ताल

अरविंद केजरीवाल ने 10 साल बाद दिल्ली में फिर चला मास्टर स्ट्रोक?

सोनभद्र में रेलवे पटरी पर पहाड़ का मलबा गिरा, मालगाड़ी हुई बेपटरी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म-दिन से शुरू होगा स्वच्छता पखवाड़ा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

कौन बनेगा दिल्ली का CM, आज शाम को राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक में होगा फैसला

अगला लेख
More