J&K Election : CM योगी ने बताया, किसने बनाया जम्मू कश्मीर को आतंकवाद का गोदाम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 26 सितम्बर 2024 (22:32 IST)
CM Yogi in Jammu Kashmir : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) पर जम्मू कश्मीर को आतंकवाद के गोदाम में बदलने का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अनुच्छेद 370 को हटाकर आतंकवाद की इस नर्सरी को स्थाई रूप से नष्ट कर दिया।
 
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस केंद्र शासित प्रदेश में सरकार बना लेती है तो वह महाराजा हरि सिंह जैसे राज्य की स्थापना सुनिश्चित करेगी, जिसकी सीमाएं काबुल तक फैली हुई थीं। आदित्यनाथ ने सांबा जिले के रामगढ़ सीमा क्षेत्र में एक जनसभा में कहा, पीडीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर को आतंकवाद के गोदाम में बदल दिया था। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अनुच्छेद 370 को खत्म करने के साथ ही आतंकवाद की नर्सरी हमेशा के लिए बंद हो गई।
ALSO READ: योगी आदित्यनाथ बोले कि पहले जो अशांति फैलाते थे, वे अब बेचैन हैं
रामगढ़ और विजयपुर विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रहे पार्टी उम्मीदवारों देवेंद्र कुमार मन्याल और चंद्रप्रकाश गंगा के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे आदित्यनाथ ने कहा कि अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने से जम्मू-कश्मीर में शांति, प्रगति और विकास आया है। कांग्रेस पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, पार्टी ने हिंदुओं को कमजोर करने का पाप किया, जिसके परिणामस्वरूप जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद पनपा।
 
उन्होंने दावा किया कि केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों के दौरान, जम्मू-कश्मीर में सत्तारूढ़ दलों के समर्थन से रोजाना आतंकवादी घटनाएं, पत्थरबाजी होती थीं और कश्मीर ऐसी स्थिति का खामियाजा भुगत रहा था। आदित्यनाथ ने कहा, यह किसी से छिपा नहीं है। यह उस दौर की सच्चाई थी।
ALSO READ: योगी आदित्यनाथ बोले, केवल मुरली से नहीं चलेगा काम, सुदर्शन भी जरूरी है, पाकिस्तान को बताया कैंसर
उन्होंने कहा कि लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के केंद्र में कार्यभार संभालने के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद अब अपनी अंतिम सांसें ले रहा है और पत्थरबाजी पूरी तरह से बंद हो गई है। उन्होंने कहा कि यह अब इतिहास बन चुका है। यह सिर्फ बदलाव नहीं है, बल्कि यह समाधान है।
 
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि भारत को 1947 में आजादी मिली, लेकिन कांग्रेस ने अयोध्या मुद्दे का समाधान नहीं होने दिया। उन्होंने आरोप लगाया, कांग्रेस नाम ही समस्याओं का पर्याय है, जबकि भाजपा नाम ही समाधान है। हर मुद्दे के नाम पर कांग्रेस कोई न कोई बहाना ढूंढ लेती है और वे हमेशा देश की जनता को मूर्ख बनाने के लिए इन बहानों का इस्तेमाल करते हैं।
 
आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि भारत में आतंकवाद, जातिवाद, अलगाववाद और क्षेत्रवाद जैसी समस्याएं कांग्रेस की देन हैं। उन्होंने कहा, इसने क्षेत्रवाद, भाषायी विभाजन को बढ़ावा दिया और विभाजनकारी राजनीति की, जिसने देश को इन आधारों पर विभाजित किया और स्वतंत्र भारत में भी उन्होंने इसे पोषित किया।
ALSO READ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त निर्देश, महिला सुरक्षा में न हो कोई भी समझौता
पूर्व महाराजा हरि सिंह के साथ किए गए व्यवहार के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आदित्यनाथ ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में भाजपा की सरकार बनेगी, तो वह इस भूमि का वह गौरव बहाल करेगी जो महाराजा हरि सिंह के समय में था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी-शाह मुझे बम दें, पाकिस्तान में मचा दूंगा तबाही, कर्नाटक के वक्फ और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने मांगी इजाजत

पहलगाम आतंकी हमले का बड़ा बदला, ताबड़तोड़ एक्शन से घबराया पाकिस्तान, भारत का बड़ा वार

इमरान खान के साथ जेल में मेजर ने किया कुकर्म, सामने आया चौंकाने वाला सच

पहलगाम हमला आर्मी चीफ आसिम मुनीर की साजिश, पाकिस्तान के पूर्व मिलिट्री ऑफिसर के दावे से खलबली

भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते संकट को चीन कैसे देख रहा है?

सभी देखें

नवीनतम

पश्चिम बंगाल के हुगली में पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार, साल 1980 में पर्यटक वीजा पर आई थी भारत

शिरडी साईबाबा मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी

MP के मंत्री का बयान, बलात्कार के आरोपी को पैर में नहीं, सीने में गोली मारनी चाहिए थी

भारत-पाक तनाव के बीच समुद्री हलचल तेज, नौसेना ने अरब सागर में जारी किया Navigation Alert

UP में शुरू होगी मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, CM योगी ने दिए निर्देश, जानिए किन्‍हें मिलेगा लाभ...

अगला लेख
More