Sanatan Dharma Controversy : सनातन को लेकर बोले CM योगी- जिसने चुनौती दी, वह मिट गया

Webdunia
गुरुवार, 7 सितम्बर 2023 (20:25 IST)
sanatan dharam row : उदयनिधि स्टालिन के सनातन पर बयान के बाद नेताओं के लगातार बयान आ रहे हैं। पूरे मामले पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान भी सामने आया है। सीएम योगी ने कहा है कि जिसने सनातन धर्म को चुनौती दी वह मिट गया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बाबर-औरंगजेब का अत्याचार भी सनातन धर्म को नहीं मिटा पाया। 
ALSO READ: Sanatan Dharma Controversy : उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म पर टिप्पणी के बाद आई मोदी के मंत्रियों के बयानों की बाढ़
कृष्ण जन्माष्टमी' के मौके पर रिजर्व पुलिस लाइन्स, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का समय जब पूरा देश सकारात्मक दिशा में बढ़ने का काम कर रहा तब कुछ लोगों को यह अच्छा नहीं लगता।

उन्होंने कहा कि ईश्वर को मिटाने वाला मिट गया। 500 साल पहले सनातन का अपमान हुआ। आज अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। विपक्ष तुच्छ राजनीति करने का प्रयास कर रहा है। विपक्ष भारत की प्रगति में व्यवधान पैदा करने की कोशिश कर रहा है। हर काल में सत्य को झुठलाने का प्रयास हुआ है।

क्या रावण ने झुठलाने का प्रयास नहीं किया था। उससे पहले हिरण्यकश्यप ईश्वर की और सनातन धर्म की अवमानना करने का प्रयास नहीं किया था। क्या कंस ने ईश्वरीय सत्ता को चुनौती नहीं दी थी। ईश्वरीय सत्ता को चुनौती देने वाले आज क्या कर रहे हैं, उनकी स्थिति क्या है। सब कुछ मिट गया। कुछ नहीं बचा। जैसे सत्य है, शाश्वत है। वैसे ही सनातन धर्म भी सत्य और शाश्वत है।
 
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान विष्णु के पूर्ण अवतार के रूप में श्रीकृष्ण का जन्म धर्म, सत्य और न्याय की स्थापना के लिए हुए था। पांच हजार वर्षों से लगातार भगवान श्रीकृष्ण की आदर्श प्रेरणा भारत समेत पूरी दुनिया के मानवता के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रही है। भारत के अंदर जब भी अत्याचार और अन्याय हुआ तो हमारे ईश्वरीय अवतारों ने एक विशिष्ट प्रकाश पुंज के रूप में समाज का मार्गदर्शन किया।
 
उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने शांति काल में सामान्य नागरिकों को कर्म की प्रेरणा प्रदान करने वाला 'कर्मण्ये वाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन' का मंत्र दिया। वहीं संकट काल में समाज को परित्राणाय साधूनां विनाशाय च दुष्कृताम् के मंत्र को आत्मसात करने की प्रेरणा दी।
 
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
 
क्या बोले हरदीप सिंह पुरी : मोदी सरकार के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इन बयानों पर कहा कि जिन लोगों ने 'सनातन धर्म' के बारे में, भारत की संस्कृति और सभ्यता के बारे में ऐसी टिप्पणियां की हैं,उन्हें शर्म आनी चाहिए... देश और सभी भारतीय इस तरह के बयानों से निराश हैं और मुझे लगता है कि उन्हें लोगों के सामने जवाब देना होगा।
ALSO READ: Santana Dharma row : उदयनिधि स्टालिन के बयान से कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, शिवसेना बोली पूरे देश का माहौल खराब हुआ
बयान पर सियासी बवाल : तमिलनाडु के युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने शनिवार को यह टिप्पणी कर विवाद पैदा कर दिया था कि ‘सनातन धर्म’ समानता एवं सामाजिक न्याय के विरुद्ध है और इसका उन्मूलन करने की जरूरत है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने ‘सनातन धर्म’ की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया और डेंगू से करते हुए कहा था कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं करना चाहिए बल्कि इनका उन्मूलन कर देना चाहिए। Edited by:  Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

3 दिन जो चला वह युद्‍ध से कम नहीं, Operation Sindoor की पूरी कहानी, भारतीय सेना ने कैसे तबाह किए आतंक के अड्डे

Operation Sindoor : 100 आतंकी मारे, 9 कैंप किए तबाह, ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए बड़े खुलासे

Operation Sindoor : भारत ने लिया पुलवामा का बदला, ऑपरेशन सिंदूर में इन आतंकियों को किया ढेर

राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, Operation Sindoor को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग

PM मोदी के निर्देश- वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा, निर्णायक मोड़ पर थे हवाई हमले, ऑपरेशन सिंदूर भारत ने हासिल किए तीन लक्ष्य

सभी देखें

नवीनतम

किन शर्तों पर हुआ सीजफायर, क्या अमेरिका की मध्यस्थता स्वीकारी, सचिन पायलट ने PM मोदी से पूछे सवाल

3 दिन जो चला वह युद्‍ध से कम नहीं, Operation Sindoor की पूरी कहानी, भारतीय सेना ने कैसे तबाह किए आतंक के अड्डे

Operation Sindoor : 100 आतंकी मारे, 9 कैंप किए तबाह, ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए बड़े खुलासे

संजय राउत ने सीजफायर पर उठाए सवाल, बोले- इस मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए

India-Pakistan tension : डर और सोशल मीडिया पर सूचनाओं की बाढ़ से मानसिक स्वास्थ्य हो रहा प्रभावित

अगला लेख
More