biodatamaker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Update : जम्मू-कश्मीर के डोडा में फटे बादल, मचाई भारी तबाही, कई राज्‍यों में IMD का अलर्ट

Advertiesment
Cloudburst in Doda Jammu and Kashmir
Weather Update News : आज जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में बादल फटने से फसलों, बागों और संपत्तियों को भारी नुकसान हुआ। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भलेसा क्षेत्र के कलालगीसर इलाके में कुछ ही घंटों के भीतर 2 बार बादल फटने की घटना हुई। अचानक आई बाढ़ ने कृषि भूमि को बुरी तरह प्रभावित किया। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण भूस्खलन की आशंका बढ़ गई है। कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर कई राज्यों में भारी बारिश के साथ-साथ आंधी तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है।

आज जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में बादल फटने से फसलों, बागों और संपत्तियों को भारी नुकसान हुआ। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भलेसा क्षेत्र के कलालगीसर इलाके में कुछ ही घंटों के भीतर 2 बार बादल फटने की घटना हुई। अचानक आई बाढ़ ने कृषि भूमि को बुरी तरह प्रभावित किया। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण भूस्खलन की आशंका बढ़ गई है। कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं।
ALSO READ: Weather Update : 22 राज्यों में पहुंचा मानसून, असम और अरुणाचल में बाढ़ जैसे हालात, मुंबई में भारी बारिश
प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। लोगों को सलाह दी गई है कि जब तक सड़क संपर्क बहाल नहीं हो जाता, तब तक संवेदनशील इलाकों में अनावश्यक यात्रा से बचें। डोडा के कश्तीगढ़ क्षेत्र में भी भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। प्रशासन के अनुसार अब तक किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं मिली है। अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं और प्रभावित क्षेत्रों का आकलन किया जा रहा है।
webdunia

उत्तर प्रदेश में एंट्री के बाद दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान की दहलीज पर मानसून पहुंच चुका है, लेकिन मानसून के घने बादलों के पहले ही प्री मॉनसून बारिश होने लगी है। नोएडा, गाजियाबाद समेत दिल्ली एनसीआर में आज सुबह के वक्त बारिश देखने को मिली। दिल्ली एनसीआर में अगले 4-5 दिनों के दौरान ऐसे ही बारिश का मौसम रहने की संभावना है।
ALSO READ: Weather Update : मध्य प्रदेश पहुंचा मानसून, UP-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर कई राज्यों में भारी बारिश के साथ-साथ आंधी तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है। आज उत्तराखंड के बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और चंपावत में भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, प्रयागराज और सोनभद्र, उत्तराखंड के बागेश्वर, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, टेहरी गढ़वाल और उधम सिंह नगर जिलों के लिए आज चेतावनी जारी की गई है।

बिहार के पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, भोजपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, खगड़िया, मुंगेर, भागलपुर और अररिया में आज भारी बारिश का अलर्ट है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मानसून की पहली भारी बारिश ने ही आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है, जहां अंधेरी वेस्ट में डीएन नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक विशाल पेड़ उखड़ने से सड़क पर खड़ी बस और कई संपत्तियों को भारी नुकसान पहुंचा है।
ALSO READ: Weather Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, मुंबई में भारी बारिश, कई राज्यों में अलर्ट, जानें देशभर का मौसम
इसके साथ ही मुंबई के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स सहित कई निचले इलाकों में भारी जलभराव के कारण सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई हैं और स्थानीय प्रशासन लगातार पानी निकालने के काम में जुटा हुआ है। मध्य प्रदेश के बालाघाट, बैतूल, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, राजगढ़, सीहोर और शाजापुर जिलों में भी आज ऑरेंज अलर्ट है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अयोध्या राम मंदिर दान चोरी पर बागेश्वर बाबा का विस्फोटक दावा, कहा- अगर उनकी पर्ची खोल दी तो....