dharma sangrah
✕

सावधान! भयावह होगा जलवायु परिवर्तन का असर

Webdunia
शनिवार, 15 जुलाई 2017 (07:42 IST)
नई दिल्ली। जलवायु परिवर्तन का एशिया एवं प्रशांत क्षेत्र के देशों पर भयावह प्रभाव पड़ने जा रहा है और दक्षिण भारत में 2030 के दशक में धान की पैदावार पांच फीसदी की कमी आ सकती है। एक नयी रिपोर्ट में यह दावा किया गया है।
 
एशियाई विकास बैंक और ‘पोट्सडैम् इंस्टीट्यूट फॉर क्लाइमेट इम्पैक्ट रिसर्च’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि जलवायु परिवर्तन का इन देशों की भविष्य की प्रगति पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है और जीवन की गुणवत्ता में गिरावट भी आ सकती है।
 
रिपोर्ट के अनुसार एशिया में बाढ़, तूफान का सबसे ज्यादा सामना एशियाई देश कर रहे हैं और इनमें चीन, भारत, बांग्लादेश और इंडोनेशिया की स्थिति ज्यादा खराब है।
 
इसमें कहा गया है कि बांग्लादेश, भारत और पाकिस्तान के निचले तटीय क्षेत्रों में 13 करोड़ लोग विस्थापित होने के खतरे का सामना कर रहे हैं। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

नवीनतम

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

योगी सरकार ने 25 जिलों में 35 सोलर प्लांट और 1000 करोड़ के 18 प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

जनजातीय समाज के विकास को योगी सरकार ने दी रफ्तार, 18 विभाग मिलकर बदल रहे 517 गांवों की तस्वीर

CISF : एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ जवानों की संख्या होगी कम, निजी सुरक्षा एजेंसियों को मिलेगी जिम्मेदारी, जानिए सरकार क्यों बदल रही नियम

अगला लेख