ganesh chaturthi
✕

एक करोड़ लोग 'स्वच्छता ही सेवा अभियान' से जुड़े

Webdunia
शनिवार, 23 सितम्बर 2017 (17:52 IST)
नई दिल्‍ली। देशभर में चल रहे 'स्वच्छता ही सेवा अभियान' के तहत करीब एक करोड़ लोगों ने भाग लेकर श्रमदान किया और साफ़-सफाई का काम किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में श्रमदान कर स्वच्छता को लेकर जनता में एक संदेश दिया। यह अभियान दो अक्‍टूबर तक चलेगा।  
              
'स्‍वच्‍छता ही सेवा अभियान' आज देशभर में दूसरे सप्‍ताह में पहुंच गया है। प्रारंभिक सप्‍ताह में देशभर में स्‍वच्‍छता गतिविधियों की लहर दिखाई दी। इस दौरान कई केन्द्रीय मंत्रियों ने भी श्रमदान किया और सरकारी कार्यालयों, प्रतिष्ठानों एवं मंत्रालयों में भी साफ़-सफाई की गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में श्रमदान कर स्वच्छता को लेकर जनता में एक संदेश दिया। यह अभियान दो अक्‍टूबर तक चलेगा। 
          
चेन्‍नई में मद्रास हाईकोर्ट की मदुरई पीठ के न्‍यायाधीशों ने शहर को स्‍वच्‍छ और हरित बनाने के लिए जनसमुदाय, विद्यार्थियों जिला प्रशासन के अधिकारियों शहरी निगमों, पुलिस, सार्वजनिक कार्य एवं आयकर विभाग के साथ मिलकर स्‍वच्‍छता अभियान चलाया है। इस दौरान वैगई नदी को भी साफ किया गया है।
            
महाराष्‍ट्र में 430 ग्राम पंचायतों को खुले में शौच से मुक्‍त घोषित किया गया है। 15 सितम्‍बर से अब तक 58 हजार से अधिक शौचालय बनाए गए हैं। रेत पर आकृति उकेरने वाले विश्वप्रसिद्ध कलाकार सुदर्शन पटनायक प्रधानमंत्री के आह्वान पर स्‍वच्‍छता के सेवा कार्य में शामिल हुए हैं। इस बारे में प्रधानमंत्री का  निजी पत्र  प्राप्‍त करने के बाद उन्होंने अपनी पुरस्‍कार राशि पुरी में मछुआरों के लिए दो शौचालय बनाने के लिए दे दी है।
            
बिहार की एक युवा लड़की ने स्‍वच्‍छता पर एक गीत लिखकर लोगों में जनजागरण अभियान चलाया है। झारखंड में विश्‍वविद्यालय स्‍वच्‍छता की अपील कर रहे हैं और परिसरों को स्‍वच्‍छ रखने का संदेश दे रहे हैं। इस सप्‍ताह के दौरान स्‍वच्‍छता उद्योग एवं अन्‍य क्षेत्रों से अग्रणी लोगों ने स्‍वच्‍छता पर समाचार पत्रों में लेख भी लिखे हैं। 
 
मीडिया ने भी इस क्षेत्र में अपनी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। डीडी सहयात्री ने स्‍वच्‍छता ही सेवा विशेष श्रृंखला आरंभ की है। इस श्रृंखला के तहत दो अक्‍टूबर तक प्रतिदिन संदेशपरक स्‍वच्‍छता कार्यक्रमों का प्रसारण किया जाएगा। (वार्ता) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख