CISCE 10वीं, 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित, लड़कियां अव्वल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
सोमवार, 6 मई 2024 (11:56 IST)
CISCE 10th, 12th Board exam Result Declared: सीआईएससीई (CISCE) की 10वीं, 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम सोमवार को घोषित कर दिए गए हैं। बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जोसेफ इमैनुअल ने कहा कि सीआईएससीई की 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा है। 
 
इमैनुअल के मुताबिक परीक्षा में 99.47 प्रतिशत विद्यार्थी 10वीं कक्षा में, जबकि 98.19 प्रतिशत विद्यार्थी 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में सफल रहे। विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org और results.cisce.org पर देख सकते हैं। 
 
बोर्ड की जानकारी के मुताबिक ICSE 10वीं में 99.65% लड़कियां और 99.31% लड़के पास हुए हैं. ISC 12वीं में 98.92% लड़कियां और 97.53% लड़के पास हुए हैं। अर्थात दोनों ही परीक्षाओं में लड़कों के मुकाबले लड़कियों ज्यादा सफल रही हैं। 
 
इस साल की ICSE 10वीं और ISC 12वीं की परीक्षा में करीब 2.5 लाख बच्चे शामिल हुए थे। परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट CISCE.in के साथ डिजीलॉकर पर भी जारी हुआ है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

CEC के लिए दिए गए नामों पर राहुल गांधी ने जताया विरोध, कांग्रेस ने मोदी सरकार को दिया यह सुझाव

ओडिशा में 5 साल में 44823 लोग हुए लापता, मुख्यमंत्री माझी ने विधानसभा में दिया बयान

एनआरआई को मतदान करने का अधिकार दिया जाए : राजीव कुमार

Israel ने लेबनान में किया ड्रोन से हमला, हमास का सैन्य अभियान प्रमुख ढेर

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

अगला लेख
More