Chirag Paswan को पशुपति पारस के जरिए कंट्रोल करेगी BJP, बनाया यह प्लान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 8 सितम्बर 2024 (19:57 IST)
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का कद मोदी सरकार की तीसरी पारी में बढ़ा है। हालांकि फिर भी बीते कुछ समय से वे ऐसे बयान दे रहे हैं, जो भाजपा के लिए परेशानियां खड़ी कर रहे हैं। मीडिया खबरों के मुताबिक चिराग को काबू में करने के लिए भाजपा उनके चाचा पशुपति पारस को कोई बड़ा पद दे सकती है।

मीडिया खबरों के मुताबिक पशुपति पारस को किसी केंद्रीय बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया जा सकता है या किसी राज्य का राज्यपाल बनाया जा सकता है। भाजपा की रणनीति है कि पशुपति पारस को चिराग जितना बड़ा पद मिल जाएगा तो चिराग नियंत्रण में आ सकते हैं।
 
भतीजे से सुलह के लिए ना : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) के प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने रविवार को अपने भतीजे और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ सुलह की किसी भी संभावना से इनकार करते हुए कहा कि अब बहुत देर हो चुकी है।
 
‘पीटीआई - वीडियो’ के साथ इंटरव्यू में पारस ने कहा कि जब उनके बड़े भाई रामविलास पासवान जीवित थे, तो भाइयों के बीच कोई दरार नहीं थी। चिराग से सुलह की संभावना पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसा कभी नहीं हो सकता। अब वे स्थिति नहीं है। अब बहुत देर हो चुकी है।’’ उन्होंने कहा कि जब पार्टियां टूटती हैं, तो वे एक हो सकती हैं, लेकिन जब दिल टूटते हैं, तो वे नहीं जुड़ सकते।
 
पारस ने कहा कि परिवार एक था और लोक जनशक्ति पार्टी एकजुट थी, लेकिन यह उनका ‘‘दुर्भाग्य’’ है कि रामविलास पासवान के निधन के बाद परिवार और पार्टी दोनों अलग हो गए। उन्होंने कहा कि पार्टी में विभाजन का कारण सभी जानते हैं।
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि करीब तीन हफ्ते पहले उन्होंने पटना में भाजपा की बिहार इकाई के प्रमुख दिलीप जायसवाल से मुलाकात की थी और उसके बाद उन्हें दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने का मौका मिला।
 
उन्होंने कहा कि इस दौरान बिहार में 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई।  रालोजपा अध्यक्ष ने राजग की एकता पर विपक्ष खासकर राजद नेता तेजस्वी यादव और उनकी बहन रोहिणी आचार्य की टिप्पणियों को खारिज करते हुए कहा कि गठबंधन पूरी तरह से एकजुट है। पारस ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘‘पूरे देश के सर्वसम्मत नेता’’ हैं और वह सभी के हितों की बात करते हैं। इनपुट भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK तुरंत छोड़ दे Pakistan, बलूच नेताओं की धमकी, अब क्या करेगा आतंकिस्तान

पहले भी महिलाओं पर दिए बयानों से विवाद में रहे है मंत्री विजय शाह, पुलिस ने भी की थी पिटाई

देश की पहली महिला राफेल पायलट हैं शिवांगी सिंह, जिन्हें पकड़ने का पाकिस्तान ने किया झूठा दावा, जानिए उनकी कहानी

Bhargavastra : आ गया दुश्मनों के ड्रोन्स का काल, Pakistan और China के हर वार को आसमान में ही कर देगा भस्म, देखें Video

itel A90 : 7000 रुपए से भी कम कीमत में लॉन्च हुआ iPhone जैसा दिखने वाला स्मार्टफोन

सभी देखें

नवीनतम

रामदास अठावले बोले- PoK को वापस लिया जाना चाहिए, ऐसा नहीं हुआ तो और युद्ध होंगे...

भारत और PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे Donald Trump, बोले- मैंने मदद की

HPBOSE 10th Result : हिमाचल बोर्ड के 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित, लड़कियों ने हासिल किए शीर्ष 7 स्थान

भारत की दृढ़ता का एक निर्णायक क्षण, दुश्मन के लिए चेतावनी है ऑपरेशन सिंदूर

पाकिस्तान के साथ हमारे संबंध पूरी तरह से द्विपक्षीय रहेंगे : जयशंकर

अगला लेख