Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जब भारतीय सीमा में 6 किमी अंदर तक घुस आए चीनी सैनिक

Advertiesment
हमें फॉलो करें Chinese soldiers
, शुक्रवार, 12 जुलाई 2019 (17:49 IST)
नई दिल्ली। लद्दाख में लोग जब तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का जन्मदिन मना रहे थे, उसी बीच चीनी सैनिक भारतीय सीमा में 6 किलोमीटर भीतर तक घुस आए थे। हालांकि यह घटना कुछ दिन पुरानी है। 
 
चीनी लिबरेशन आर्मी द्वारा घुसपैठ की यह घटना लद्दाख के डेमचोक इलाके की है, जहां चीनी सैनिक भारतीय सीमा में 6 किलोमीटर अंदर तक घुस आए थे। एएनआई ने यह जानकारी भारतीय सेना के सूत्रों के हवाले से दी है।
 
Chinese soldiers
जानकारी के मुताबिक चीनी सैनिक सैन्‍य वाहनों में भरकर लद्दाख में आए और वहां चीनी झंडा लहरा दिया। स्थानीय निवासी उस समय दलाई लामा का जन्मोत्सव मना रहे थे। उल्लेखनीय है कि चीन ने अगस्‍त 2018 में भी इस क्षेत्र में घुसपैठ की थी और कई टेंट लगा दिए थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विश्व कप फाइनल को लेकर कीवी क्रिकेटप्रेमी क्यों दुविधा में है?