Publish Date: Thu, 07 Apr 2022 (18:54 IST)
Updated Date: Thu, 07 Apr 2022 (18:57 IST)
पूर्वी लद्दाख में सैन्य तैनाती के बाद से चीन और भारत के बीच में पिछले 2 साल से गंभीर टकराव चल रहा है। हालांकि चीन ने साइबर हैकिंग के आरोप से इनकार किया है। लेकिन भारत सरकार ने इस घटना की पुष्टि की है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा कि चीनी हैकर्स की ओर से लद्दाख के पास बिजली वितरण केंद्रों को निशाना बनाने के लिए 2 बार प्रयास किए गए, लेकिन वे सफल नहीं हुए।
खबरों के अनुसार, रेडइको नाम के हैकिंग ग्रुप का नाम इस साइबर अटैक में सामने आया है। यह ग्रुप अप्रत्यक्ष तरीके से चीन सरकार से जुड़ा है। पावर ग्रिड पर साइबर अटैक करके ये ग्रुप आर्थिक और पारंपरिक खुफिया जानकारी जुटाते हैं।
इसी बीच 2 बार साइबर अटैक की बात सामने आई है, जिसे भारत की ओर से विफल कर दिया गया है। भारत सरकार ने इस घटना की पुष्टि की है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने कहा कि ऐसे साइबर हमलों का मुकाबला करने के लिए भारत ने अपने सिस्टम को और मजबूत कर लिया है।