एक्शन में मोदी सरकार, 232 चीनी ऐप्स पर लगाया बैन, सट्टा और लोन के जाल लोगों को फंसाते थे ये APPS

Webdunia
रविवार, 5 फ़रवरी 2023 (12:40 IST)
नई दिल्ली। मोदी सरकार ने चीनी ऐप्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 232 ऐप्स पर प्रतिबंधि लगा दिया गया। इनमें से 138 ऐप्स सट्टे और 94 ऐप्स लोन से संबंधित है।
 
गृह मंत्रालय की अनुशंसा पर तुरंत कार्रवाई करते हुए इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने तुरंत चीनी लिंक वाली इन ऐप्स को बैन कर दिया।
 
इन ऐप्स से लोन लेना बहुत आसान था। जहां आमतौर पर किसी सरकारी या ग़ैर-सरकारी बैंक से लोन लेने के लिए कई तरह के दस्तावेज़ जमा करने होते हैं, वेरिफिकेशन करानी होती है वहीं इस ऐप से लोन लेना चुटकी बजाने जितना आसान है। लेकिन लोन के बदले भारी ब्याज वसूला जाता है। इसी तरह सट्टे से जुड़े एप्स के जाल में उलझकर कई युवाओं का जीवन बर्बाद हो जाता है। 
 
सरकार का कहना है कि ये ऐप देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा के लिहाज से नुकसानदेह हैं। इन ऐप्स का जासूसी और प्रोपेगेंडा के औजार के रूप में भी दुरुपयोग किया जा सकता है। इससे भारतीय नागरिकों के डेटा लीक होने का भी खतरा था।

2022 में भारत सरकार ने चीन से संबंधित 54 मोबाइल ऐप को प्रतिबंधित किया था। जून 2020 भी में सरकार ने टिकटॉक और यूसी ब्राउजर जैसे 59 चीनी ऐप पर पाबंदी लगा दी थी।
 
जून 2020 में भारत सरकार ने चीनी ऐप पर प्रतिबंध लद्दाख में दोनों देशों की सेनाओं के बीच पैदा हुए तनाव के बाद उठाया था। उसके बाद इन प्रतिबंधित ऐप के नकली संस्करण के रूप में उतारे गए ऐप को भी अगस्त 2020 में प्रतिबंधित कर दिया था। उसी साल सितंबर में भी सरकार ने 118 अन्य चीनी ऐप पर भी पाबंदी लगा दी जिनमें लोकप्रिय गेमिंग ऐप पब्जी भी शामिल था।
 
पर्सनल डाटा लिक होने से कैसे बचें : अपना पर्सनल डेटा चोरी होने से बचाने के लिए आप अपने डिवाइस से उन ऐप्स को डिलीट कर दें जिनका आप रेगुलर उपयोग नहीं करते हैं। इसके अलावा आप अनावश्यक ऐप्स को भी हटा दें, क्योंकि कई ऐप ऐसे होते हैं, जो आपका डाटा बेचकर पैसा कमाते हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती तूफान, IMD ने दी भारी बारिश की चेतावनी

Honda ने लॉन्च की Flex-Fuel से चलने वाली पहली बाइक CB300F, क्या है कीमत और फीचर्स

Chhattisgarh : त्रिशूल से दादी की हत्या कर खून शिवलिंग पर चढ़ाया और की आत्महत्या की कोशिश, अंधविश्वास का अजीब मामला

महाराष्‍ट्र में भाजपा की पहली सूची में 99 नाम, फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम से प्रत्याशी

एक्शन में RSS, हरियाणा फॉर्मूले से महाराष्‍ट्र में जीत की तैयारी

सभी देखें

नवीनतम

Weather Updates: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू, मैदानी भागों में दिखने लगा असर, दिल्ली में गर्म हवाएं जारी

अब मुझे मारना चाहते हैं पिता के किलर्स, बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान का दावा

क्या दिल्ली ब्लास्ट के पीछे खालिस्तान का हाथ है, क्या कहती है ये रिपोर्ट?

जम्मू कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमला, 1 डॉक्टर सहित 6 मजदूरों की मौत

Andhra Pradesh : ज्यादा बच्चे पैदा करें, जानिए CM चन्द्रबाबू नायडू ने लोगों से क्यों की ऐसी अपील

अगला लेख
More