biodatamaker

चीन का नया प्रोपेगेंडा, बोला-भारतीय सेना हमारी सीमा में घुसी

Webdunia
सोमवार, 14 अगस्त 2017 (14:41 IST)
नई दिल्ली। इस बार चीन ने आरोप लगाया है कि भारतीय फौज उसकी सीमा में घुस आए हैं। चीन के सरकारी अखबार पीपुल्स डेली में छपी खबर में आरोप लगाया गया है कि भारतीय फौज ने सीमा का गलत आकलन किया। इस गलती के लिए भारत को इसके लिए शर्मिंदगी झेलनी पड़ेगी। यहां गौर करने वाली बात यह है कि सिक्किम के डोकलाम में भारत और चीन के बीच करीब दो महीने से सीमा विवाद तनावपूर्ण स्थिति में पहुंच गया है।
 
चीनी मीडिया लगातार ऐसा प्रोपेगेंडा खड़ा कर रहा है कि दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। हालांकि भारत सरकार लगातार कह रही है कि जब तक चीनी सेना डोकलाम से पीछे नहीं हटेगी तब तक बातचीत का कोई सवाल ही नहीं है। चीन के आक्रामक रुख को देखते हुए भारत ने भी बार्डर पर भारी संख्या में फौज तैनात कर दिए हैं। हालांकि अच्छी बात यह है कि इस तनावपूर्ण हालात में भी दोनों तरफ से एक भी गोली नहीं चली है। चीन की हरकतों पर सेना प्रमुख  बिपिन रावत 1965 के युद्ध का जिक्र करते हुए कह चुके हैं कि भारत तब और अब में काफी अंतर आ चुका है। 
 
पीपुल्स डेली ने वुहान यूनिवर्सिटी में चाइना इंस्टीट्यूट ऑफ बाउंड्री एंड ओशन स्टडीज में प्रोफेसर गुआन पीफेंग के हवाले से कहा है, 'इस बार भारत और चीन के बीच अलग तरह के तनाव पैदा हुए हैं। भारतीय फौज चीनी सीमा के अंदर आ गई है।'
 
डोकलाम विवाद को सुलझाने के लिए 11 अगस्त को भारतीय और चीन के सेना के बीच मेजर जनरल स्तर पर नाथूला में फ्लैग लेवल मीटिंग हुई, लेकिन बेनतीजा साबित हुई। सूत्रों का कहना है कि चीन इस बात पर जोर डाल रहा है कि भारत डोकलाम से अपने सैनिक हटाए वहीं भारत का कहना है कि चीन जब तक सड़क बनाने का उपकरण नहीं हटाता वो अपनी सेना नहीं हटाएगा। दोनों पक्षों ने फैसला लिया कि अपने अपने हेडक्वाटर को रिपोर्ट करेंगे। पिछले हफ्ते भी ब्रिगेडियर स्तर पर नाथूला में ही दोनों देशों के सेनाओं के बीच बातचीत हुई थी लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख