चीन ने साझा की ब्रह्मपुत्र और सतलुज नदी की जानकारी, मानसून में मिलेगी बड़ी राहत

Webdunia
रविवार, 10 जून 2018 (14:23 IST)
नई दिल्ली। तकरीबन 1 साल के अंतराल के बाद चीन ने ब्रह्मपुत्र और सतलुज नदी की हाईड्रोलॉजिकल (जल विज्ञान संबंधी) जानकारी भारत के साथ साझा करना शुरू कर दिया है। 
 
जल संसाधन मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया है कि चीन ने 15 मई से ब्रह्मपुत्र नदी की जानकारी साझा करना शुरू कर दिया है जबकि 1 जून से सतलुज से संबंधित आंकड़े साझा किए जा रहे हैं। दोनों पक्षों ने इस मुद्दे पर मार्च में वार्ता की थी। इसके बाद यह कदम उठाया गया है। 
 
पिछले साल चीन ने बाढ़ में हाइड्रोलॉजिकल जानकारी एकत्र स्थलों के बह जाने का कारण बताकर  डेटा साझा करने से इंकार कर दिया था। यह भी एक संयोग ही था कि मानसून के दौरान ही 73  दिन का डोकलाम गतिरोध चला था। यह भी संयोगवश हो रहा है कि दोनों देशों की सेनाओं के  बीच सालाना अभ्यास पर सहमति होने के साथ ही हाइड्रोलॉजिकल जानकारी साझा की जा रही  है। यह अभ्यास डोकलाम गतिरोध की वजह से नहीं हो पाया था। 
 
ब्रह्मपुत्र नदी तिब्बत से निकलती है और अरुणाचल प्रदेश और असम में बहती है और बांग्लादेश से होकर बंगाल की खाड़ी में गिरती है। अधिकारी ने बताया कि हाइड्रोलॉजिकल डेटा साझा करना अहम है, क्योंकि इससे पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से संबंधित जानकारी हासिल करने में मदद मिलती है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

संभल का पहलवान पुलिसवाला, DSP अनुज चौधरी की गजब कहानी, लोग पूछ रहे हीरो या विलेन?

अखिलेश यादव ने CM योगी को क्यों कहा तीस मार खां?

इस तरह बढ़ती गई BLA की ताकत, 18 से अधिक हमले, फिर ट्रेन हाईजैक

नवजात का शव मुंह में दबाए घूम रहे कुत्ते का वीडियो वायरल, हरकत में आई पुलिस

UP : कोर्ट में गवाही से पहले गैंगरेप पीड़िता का अपहरण, आरोपी फरार

सभी देखें

नवीनतम

UP : संभल में होली का जश्‍न, शांतिपूर्वक हुई जुमे की नमाज

देशभर में रंगारंग होली की धूम, राष्‍ट्रपति और PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

Pakistan : ट्रेन हाईजैक घटना के बाद प्रधानमंत्री शरीफ ने किया बलूचिस्तान का दौरा

LOC पर फिर सीमा पार से रहस्यमय गोलीबारी से परेशान हुई सेना

DMK पर भड़कीं निर्मला सीतारमण, रुपए के चिह्न हटाने को बताया खतरनाक मानसिकता

अगला लेख
More