चीन भारत के लिए खतरनाक चुनौती, सबक सिखाने की जरूरत

Webdunia
शनिवार, 28 अगस्त 2021 (23:51 IST)
नई दिल्ली। भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने शनिवार को कहा कि यदि चीन भारतीय क्षेत्र को खाली नहीं करता है और 1993 के समझौते के तहत वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर वापस नहीं जाता है, तो भारत को उससे युद्ध करना चाहिए। 
 
उन्होंने यह सुझाव भी दिया कि भारत को चीन के साथ केवल सीमा विवाद को सुलझाने पर ध्यान देना चाहिए और हांगकांग, ताइवान व तिब्बत के बारे में बात करके पड़ोसी देश को 'उकसाना' नहीं चाहिए। स्वामी गौरी द्विवेदी द्वारा लिखित 'ब्लिंकर्स ऑफ, हाउ विल द वर्ल्ड काउंटर चाइना' नामक पुस्तक के विमोचन के लिए यहां आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।
 
उन्होंने कहा, 'चीन भारत के लिए एक असाधारण रूप से महत्वपूर्ण और खतरनाक चुनौती है... इसलिए, भारत को अपनी रणनीति इस तरह से तैयार करनी चाहिए कि वह खतरे का सामना करते हुए अंत में चीन को उसकी जगह पहुंचा दे।'
 
उन्होंने कहा कि मेरा विचार है कि भारत को चीनियों से कहना चाहिए कि यदि आप 1993 की मूल स्थिति में वापस नहीं जाना चाहते तो हम आपके साथ युद्ध करेंगे। हमें तब तक चीनियों के साथ युद्ध की आवश्यकता है, जब तक कि वे स्वेच्छा से पीछे हटने के लिए सहमत न हों। चीन को यह सबक सिखाएं कि हम अब 1962 का भारत नहीं रहे।'
 
उन्होंने सुझाव दिया कि भारत को चीन के साथ केवल अपने भूमि विवाद पर ध्यान देना चाहिए। अन्य मुद्दों के बारे में बात करने से स्थिति और बिगड़ेगी।
 
उन्होंने कहा कि 'हांगकांग, ताइवान और तिब्बत के बारे में बात न करें। आप जो कर रहे हैं वह स्थिति को बिगाड़ रहा है। ध्यान दें कि चीन ने कहां गलती की है। उन्होंने एलएसी को पार कर हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया है।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

पश्चिम बंगाल में बीते 6 महीने में 6 दुष्कर्मियों और हत्यारों को मृत्युदंड

LIVE: दिल्ली के मुख्‍यमंत्री का नाम तय, शाम को खुलेगी पर्ची, 2 डिप्टी सीएम भी संभव

उत्तराखंड कैबिनेट ने दी नए भू-कानून को मंजूरी, जानिए क्या होगा असर

GIS 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लांच करेंगे मध्यप्रदेश की विभिन्न औद्योगिक नीतियां

राहुल गांधी ने जीता सुलतानपुर के रामचेत का दिल, क्या है उसका कांग्रेस नेता से कनेक्शन?

अगला लेख
More