डोकलाम में सैन्य गतिरोध पर क्या बोला विदेश मंत्रालय...

Webdunia
शनिवार, 7 अक्टूबर 2017 (10:16 IST)
नई दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि बीते 28 अगस्त को दोनों पक्षों की ओर से टकराव वाले क्षेत्र से सेना हटाए जाने के बाद डोकलाम में भारत-चीन के बीच सैन्य गतिरोध की जगह और इसके आसपास के इलाकों में कोई नया घटनाक्रम नहीं हुआ है।
 
मंत्रालय ने एक संक्षिप्त बयान में कहा, 'इस इलाके में यथास्थिति बनी हुई है। इसके विपरीत कुछ भी कहना गलत है। विदेश मंत्रालय डोकलाम में प्रेस में आई हालिया खबरों पर प्रतिक्रिया जाहिर कर रहा था।
 
खबरों में कहा गया कि डोकलाम में भारत के साथ गतिरोध की जगह के पास चीन ने अच्छी-खासी संख्या में अपने सैनिकों को तैनात कर रखा है और एक मौजूदा सड़क को चौड़ा करने का काम भी शुरू कर दिया है। यह सड़क टकराव वाले इलाके से करीब 12 किलोमीटर की दूरी पर है।
 
बीते 16 जून से अगले 73 दिनों तक डोकलाम में भारत और चीन के बीच गतिरोध कायम रहा था। इस गतिरोध की शुरुआत तब हुई थी जब भारत ने चीनी सेना को एक विवादित इलाके में सड़क बनाने से रोक दिया था। डोकलाम पर भूटान और चीन के बीच विवाद है।
 
बीते 28 अगस्त को खत्म हुए गतिरोध के जारी रहने की पूरी अवधि में भूटान और भारत एक-दूसरे के संपर्क में थे। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

Mangaluru : 2 सिर और 4 आंख वाला दुर्लभ बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ा हुजूम

वन नेशन वन इलेक्शन में दक्षिण भारत पर भारी पड़ेगा उत्तर भारत?

सभी देखें

नवीनतम

tirupati laddu पर छिड़ी सियासी जंग, पशु चर्बी के दावे पर तेदेपा-वाईएसआरसीपी आमने-सामने

बिहार में कोई कानून-व्यवस्था नहीं, नीतीश कुमार विफल हो गए : लालू यादव

अयोध्या : CM योगी ने किया 1005 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण, अखिलेश यादव पर साधा निशाना

Kolkata Doctor Case : जूनियर डॉक्‍टरों ने खत्‍म की हड़ताल, 41 दिन बाद लौटेंगे काम पर

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

अगला लेख
More