सावधान, चीन ने अरुणाचल प्रदेश के 11 स्थानों के बदले नाम, बताया तिब्बत का दक्षिणी भाग

Webdunia
मंगलवार, 4 अप्रैल 2023 (10:50 IST)
बीजिंग। चीन ने अरुणाचल प्रदेश पर अपने दावे पर फिर से जोर देने के मकसद से चीनी, तिब्बती और पिनयिन अक्षरों में नामों की एक सूची जारी की है। चीन के नागरिक मामलों के मंत्रालय ने अरुणाचल प्रदेश के लिए 11 स्थानों के मानकीकृत नाम जारी किए, जिसे वह स्टेट काउंसिल, चीन की कैबिनेट द्वारा जारी भौगोलिक नामों पर नियमों के अनुसार तिब्बत का दक्षिणी भाग ज़ंगनान बताता है।
 
चीनी अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ में प्रकाशित खबर में कहा गया है कि मंत्रालय ने रविवार को 11 स्थानों के आधिकारिक नाम जारी किए। इनमें दो भूमि क्षेत्रों, दो आवासीय क्षेत्रों, पांच पर्वत चोटियों और दो नदियों सहित सटीक निर्देशांक भी दिए गए हैं। इसके अलावा, स्थानों के नाम और उनके अधीनस्थ प्रशासनिक जिलों की श्रेणी सूचीबद्ध की गई है।
 
चीनी मंत्रालय द्वारा अरुणाचल प्रदेश के लिए जारी मानकीकृत भौगोलिक नामों की यह तीसरी सूची है। अरुणाचल में 6 स्थानों के मानकीकृत नामों की पहली सूची 2017 में जारी की गई थी। इसके बाद 2021 में 15 स्थानों की एक सूची जारी की गई थी।
 
‘ग्लोबल टाइम्स’ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र पीपुल्स डेली समूह के प्रकाशनों का हिस्सा है। इसने चीनी विशेषज्ञों के हवाले से कहा कि नामों की घोषणा एक वैध कदम है और भौगोलिक नामों को मानकीकृत करना चीन का संप्रभु अधिकार है।

भारत ने अरूणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों का चीन द्वारा पुन: नामकरण करने को सिरे से खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि यह राज्य भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK वालों दो महीने का राशन जमा कर लो, कभी भी छिड़ सकती है भारत से जंग

पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया तो टांगें तोड़ देंगे, CM हिमंत विश्व शर्मा की चेतावनी

अब बिलावल के बदले सुर, कहा- पाकिस्तान का अतीत आतंकी संगठनों से जुड़ा

पाकिस्तानी युवती से शादी कर फंसा CRPF जवान, अब पत्नी के साथ नौकरी भी खतरे में

LoC पर भूमिगत बंकरों में लग रही हैं कक्षाएं, हमले से बचने के गुर भी सीख रहे हैं विद्यार्थी

सभी देखें

नवीनतम

पाक सैनिकों ने LOC पर लगातार 9वें दिन भी किया संघर्षविराम का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया माकूल जवाब

Bhopal : कॉलेज छात्राओं से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोपी को लगी गोली, हमीदिया में भर्ती

कृषि उद्योग समागम का आज मंदसौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे शुभारंभ

गुजरात में भूकंप के हल्के झटके, जानिए तीव्रता और केंद्र

Weather Update: दिल्ली में होगी अगले 4 दिनों तक जमकर बारिश, जानें अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

अगला लेख
More