राहुल गांधी ने भारत माता की आत्मा को लहूलुहान किया, करोड़ों हिंदुओं से माफी मांगें : योगी आदित्यनाथ

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 2 जुलाई 2024 (00:09 IST)
Chief Minister Yogi Adityanath's statement on Rahul Gandhi's comment : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर ‘भारत माता की आत्मा को लहूलुहान’ करने का सोमवार को आरोप लगाते हुए उनसे ‘विश्व के करोड़ों हिंदुओं से माफी’ की मांग की। आदित्यनाथ ने हिंदुओं को सहिष्णुता और उदारता का पर्याय बताया तथा कांग्रेस पर मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति में डूबे होने का आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि संसद में राहुल ने झूठ बोला, जबकि अयोध्या में 1733 करोड़ रुपए का मुआवजा बांटा गया है।
ALSO READ: राहुल गांधी के संसद में दिए बयान पर क्या बोली RSS
गर्व है कि हम हिंदू हैं : लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने सदन में भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि खुद को हिंदू कहने वाले हर समय ‘हिंसा और नफरत फैलाने’ में लगे हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर कहा, हिंदू भारत की मूल आत्मा है। हिंदू सहिष्णुता, उदारता और कृतज्ञता का पर्याय है। गर्व है कि हम हिंदू हैं।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति में डूबी हुई, स्वयं को 'एक्सीडेंटल हिंदू' कहने वाली जमात के 'शहजादे' को यह बात भला कैसे समझ आएगी? मुख्यमंत्री ने कहा, आपको विश्व के करोड़ों हिंदुओं से माफी मांगनी चाहिए राहुल जी! आपने आज एक समुदाय को नहीं, भारत माता की आत्मा को लहूलुहान किया है।
 
वे कहते थे कि डरो मत, डराओ मत : लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण संबंधी धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए गांधी ने कहा, सभी धर्मों और हमारे सभी महापुरुषों ने अहिंसा और निडरता की बात की है। वे कहते थे कि डरो मत, डराओ मत। शिवजी कहते हैं डरो मत, डराओ मत। वह अहिंसा की बात करते हैं। लेकिन जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं वो 24 घंटे हिंसा, नफरत और असत्य की बात करते हैं।
ALSO READ: हिन्दुओं से माफी मांगे, संसद में राहुल गांधी के बयान पर भड़के BJP नेता
इस पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने जोरदार तरीके से विरोध जताया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना बहुत गंभीर बात है। बाद में आदित्यनाथ ने कहा कि गांधी ने उत्तर प्रदेश और अयोध्या को बदनाम करने के लिए यह टिप्पणी की।
ALSO READ: Rahul Gandhi : मेरे आगे तनते हैं, नरेंद्र मोदी के सामने झुकते हैं, ओम बिरला ने राहुल गांधी के सवाल का दिया जवाब
कांग्रेस इसे अच्छा कैसे मान सकती है : उन्होंने कहा, सदन में दिया गया राहुल का झूठा बयान बेहद निंदनीय और शर्मनाक है। आदित्यनाथ ने कहा, हर कोई जानता है कि अयोध्या को उसकी पहचान से किसने वंचित किया है। उन्होंने कहा, आज जब अयोध्या अपना गौरव पुनः स्थापित कर रही है और पूरी दुनिया को आकर्षित कर रही है, तो कांग्रेस इसे अच्छा कैसे मान सकती है?
 
अयोध्या के लोगों को 1733 करोड़ रुपए मुआवजा दिया : आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस झूठ का पुलिंदा है। अयोध्या के लोगों को मुआवजा दिए जाने संबंधी गांधी के बयान को गलत बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सच्चाई यह है कि अयोध्या के लोगों को मुआवजे के लिए 1,733 करोड़ रुपए उपलब्ध कराए गए हैं।
ALSO READ: प्रियंका गांधी ने किया राहुल गांधी के संसद में दिए बयान का बचाव, बताया किसके बारे में बोला
उन्होंने कहा कि चाहे रामपथ हो, भक्तिपथ हो, जन्मभूमि पथ हो या हवाई अड्डा हो, इन परियोजनाओं में जिनकी जमीन, दुकानें और मकान लिए गए थे, उन्हें मुआवजा दिया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उन लोगों के लिए बहुस्तरीय शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी बनाए हैं जिनके प्रतिष्ठान विकास के लिए ध्वस्त कर दिए गए थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, कीमतों में 1200 से ज्यादा की गिरावट

भारत को चीन से कोई खतरा नहीं, Sam Pitroda के बयान से Congress का किनारा, BJP ने बताया गलवान के शहीदों का अपमान

Apple का सस्ता मोबाइल, iphone 15 से कम कीमत, मचा देगा तूफान, जानिए क्या होंगे फीचर्स

दिल्ली में आज क्‍यों आया भूकंप, वरिष्‍ठ वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब

Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स

सभी देखें

नवीनतम

दिसंबर 2027 तक यमुना नदी हो जाएगी साफ, दिल्ली सरकार ने बताया यह प्‍लान

इंडिया का नाम बदलकर भारत किया जाए, दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका

क्‍या UP की शहजादी को होगी फांसी, UAE की जेल में है बंद, भारतीय दूतावास रख रहा नजर

महाकुंभ के विरोधियों को CM योगी ने दिया यह करारा जवाब

ज्ञानेश कुमार होंगे अगले मुख्य चुनाव आयुक्त, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

अगला लेख
More