Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रधानमंत्री मोदी की औरंगजेब से तुलना देश का अपमान : एकनाथ शिंदे

हमें फॉलो करें Eknath Shinde

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मुंबई , गुरुवार, 21 मार्च 2024 (21:23 IST)
Chief Minister Eknath Shinde targeted Shiv Sena UBT : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को विपक्षी शिवसेना (UBT) को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उसके वरिष्ठ नेता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना मुगल बादशाह औरंगजेब से करना देशद्रोह और राष्ट्र का अपमान है।
सत्तारूढ़ शिवसेना के एक सम्मेलन के बाद शिंदे ने कहा कि सत्तारूढ़ 'महायुति' (महागठबंधन) ने महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीट में से 45 पर जीतने का लक्ष्य रखा है। सत्तारूढ़ गठबंधन में एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना, भारतीय जनता पार्टी और उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि दिनभर चले सम्मेलन में सत्तारूढ़ पार्टी के निर्वाचन क्षेत्र के पर्यवेक्षकों, पदाधिकारियों, विधायकों, सांसदों ने भाग लिया और आगामी चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की गई। शिंदे ने कहा, टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण हैं। औरंगजेब ने महाराष्ट्र के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना (मुगल बादशाह से) करना देश का अपमान है। यह देशद्रोह है।
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी की तुलना मध्यकालीन मुगल सम्राट औरंगजेब से की। राउत की टिप्पणी पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी। विदर्भ क्षेत्र के बुलढाणा में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए राउत ने कहा कि मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म महाराष्ट्र में हुआ था, औरंगजेब का जन्म वर्तमान गुजरात में हुआ था, जो मोदी का गृह राज्य है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Lok Sabha Election : कमलनाथ के हेलीकॉप्टर पर CM मोहन यादव ने किया कटाक्ष, छिंदवाड़ा लोकसभा सीट को लेकर दिया यह बयान