Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Chandrayaan-3 Mission : चंद्रयान-3 मिशन की सफलता पर भूपेश बघेल का बड़ा बयान, बोले- पंडित नेहरू ने रखी थी इसकी नींव...

हमें फॉलो करें Bhupesh Baghel
, बुधवार, 23 अगस्त 2023 (18:28 IST)
चंद्रयान-3 मिशन पर भारत ने ऐतिहासिक सफलता हासिल कर ली है। चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कर भारत दुनिया का पहला देश बन गया है। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल का बड़ा बयान आया है। उन्होंने मिशन को देश की बड़ी उपलब्धि बताया और इसका श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को दिया। 
 
खबरों के अनुसार, चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग कर भारत के इतिहास रचने पर छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भारत ने आज जिस कामयाबी को हासिल किया उसकी पहली इबारत पंडित जवाहर लाल नेहरू ने उस वक्त लिखी थी, जब देश नई-नई आजादी की अंगड़ाई भर रहा था। इसके नींव का पत्थर तो नेहरू जी ने ही रखा था। 
 
इसरो के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कभी कहा जाता था चंदा मामा बहुत दूर के हैं, अब एक दिन वो भी आएगा जब बच्चे कहा करेंगे चंदा मामा बस एक टूर के हैं। इसरो ने ट्वीट किया कि चंद्रयान-3 मिशन अपनी मंजिल पर पहुंच गया है. चंद्रयान-3 सफल रहा. चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के लिए पूरे देश को बधाई।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Chandrayaan-3 : चांद पर तिरंगा, भारत ने रचा इतिहास, चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग सफल