Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चंद्रयान-3 और G-20 भारत में 2023 में हॉट सर्च

हमें फॉलो करें चंद्रयान-3 और G-20 भारत में 2023 में हॉट सर्च
, मंगलवार, 12 दिसंबर 2023 (09:36 IST)
नई दिल्ली। भारत के लिए 2023 एक ऐतिहासिक वर्ष रहा और देश कई मोर्चों पर वैश्विक केंद्र में रहा और देश ने कई महान उपलब्धियां हासिल कीं। गूगल के मुताबिक देश में लोगों ने चंद्रयान-3 और G-20 के बारे में सबसे अधिक जानकारी खोजी।
 
गूगल द्वारा सोमवार को जारी 'ईयर इन सर्च 2023' ब्लॉग के अनुसार, इस वर्ष, लोगों ने मीम्स का आनंद लिया, स्व-देखभाल और प्रौद्योगिकी को अपनाया तथा स्थानीय व वैश्विक घटनाक्रम और बदलावों की जानकारी जुटाई।
 
गूगल ने अपनी रिपोर्ट में कहा, 'चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता ने समाचार जगत को सुर्खियां दीं, इस घटना के बारे में घरेलू से लेकर विश्व स्तर पर लोगों ने सर्च किया। इसरो, आदित्य एल 1 के प्रति भी लोगों की उत्सुकता दिखाई दी।

भारत ने जी20 की अध्यक्षता के तहत इस सम्मेलन की मेजबानी की। गूगल पर देश के लोगों ने इसके बारे में भी काफी जानकारी खोजी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर में हिट एंड रन केस : फुटपाथ पर लेटे बुर्जुग को रौंदा