फिर इतिहास रचेगा भारत, 2.43 मिनट पर होगी चन्द्रयान-2 की लांचिंग, ISRO ने किए 4 बड़े बदलाव

Webdunia
सोमवार, 22 जुलाई 2019 (10:40 IST)
चेन्नई। कुछ ही घंटों बाद यानी 2.43 मिनट पर भारत एक बार फिर अंतरिक्ष में इतिहास रचने जा रहा है। अगर चन्द्रयान-2 मिशन सफल होता है तो चन्द्रमा की सतह पर एक बार फिर तिरंगा लहराता दिखाई देगा। देशभर को इसका इंतजार है। 2008 में भारत ने चन्द्रयान-1 मिशन लांच किया था। इसका प्रक्षेपण 14 जुलाई को होना था, लेकिन कुछ तकनीकी खराबी के चलते 56 मिनट 24 सेकंड पहले मिशन नियंत्रण कक्ष से घोषणा के बाद रात 1.55 बजे रोक दिया गया। GSLV मार्क III-M1,चंद्रयान-2 के लॉन्च व्हीकल की रिहर्सल पूरी कर ली गई है। इस बार चन्द्रयान- 2 के मिशन के लिए 4 बड़े बदलाव किए हैं- 
 
- ISRO ने चंद्रयान-2 की यात्रा के दिन 6 दिन कम कर दिए हैं। इसे 54 दिन से घटाकर 48 दिन कर दिया गया है। देरी के बाद भी चंद्रयान-2 6 सितंबर को चांद के साउथ पोल पर लैड करेगा।
 
- ISRO ने चंद्रयान-2 के लिए पृथ्वी के चारों तरफ अंडाकार चक्कर में बदलाव किया है। एपोजी में 60.4 किमी का अंतर आ गया है।
 
- ISRO ने पृथ्वी के ऑर्बिट में जाने का समय करीब एक मिनट बढ़ा दिया है।
 
- चंद्रयान-2 की वेलोसिटी में 1.12 मीटर प्रति सेकंड का इजाफा किया गया है।
इसरो का सबसे मुश्किल मिशन : इसे इसरो का सबसे मुश्किल मिशन माना जा रहा है। जब रोवर समेत यान का लैंड चांद की सतह पर उतरेगा। यह वक्त भारतीय वै‍ज्ञानिकों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं हैं। 
 
इसरो प्रमुख डॉ. के सिवन ने बताया कि चंद्रयान-2 के पहले प्रयास में जो भी तकनीकी कमियां सामने आई थीं, उन्हें ठीक कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। लीकेज के कारण पहली बार लॉन्चिंग टलने के बाद हमने इस बार सतर्कता बरती है। तैयारियों को पूरा करने में एक दिन से ज्यादा का समय लगा है। मैं आपको भरोसा दिलाना चाहता हूं कि इस बार ऐसी कोई तकनीकी गड़बड़ी नहीं होगी। चंद्रयान-2 आने वाले दिनों में 15 महत्वपूर्ण मिशन पर काम करेगा।

मिशन का मुख्य उद्देश्य : इसरो Chandrayaan-2 लैंडर-विक्रम और रोवर-प्र ज्ञान को दो क्रेटर्स, Manzinus C और Simpelius N के बीच एक ऊंचे मैदान में लगभग 70 डिग्री दक्षिण में अक्षांश पर ले जाने का प्रयास करेगा। यह पहला स्पेस मिशन है जो चंद्रमा के साउथ पोलर रीजन में सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। घरेलू तकनीक के साथ चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करने वाला भारत का यह पहला अभियान है। इतना ही नहीं, घरेलू तकनीक के साथ चांद के क्षेत्र का पता लगाने वाला भी यह पहला भारतीय मिशन है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

सीजफायर पर पाकिस्तान के PM शरीफ ने जताई राहत, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को कहा शुक्रिया

पाकिस्तान ने तोड़ा यु्द्ध विराम, भारतीय सेना को मिला कड़ी कार्रवाई का आदेश

भारत का मोस्टवांटेड आतंकी यूसुफ अजहर हवाई हमले में ढेर, कंधार विमान अपहरण कांड का था मुख्य षड्यंत्रकर्ता

पाकिस्तान के हर दुस्साहस का निर्णायक जवाब मिलेगा : भारतीय सेना

सिंधु जल संधि ‍निलंबन समेत अन्य प्रतिबंध पाकिस्तान पर लागू रहेंगे

अगला लेख
More