Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Monday, 19 May 2025
webdunia

ISRO का खुलासा, चंद्रमा पर टला बड़ा हादसा, टकराने से बचे चंद्रयान-2 और नासा का LRO

Advertiesment
हमें फॉलो करें Chandrayaan-2
, गुरुवार, 18 नवंबर 2021 (13:45 IST)
नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया कि चंद्रमा पर पिछले माह उस समय एक बड़ा हादसा टल गया जब चंद्रयान 2 और नासा का LRO की टक्कर होते बची।
 
इसरो ने कहा कि चंद्रयान -2 ऑर्बिटर और LRO के बीच दूरी बहुत कम हो गई थी। नासा और इसरो दोनों ने इस पर नजर बनाए हुए थे। चंद्रयान -2 को नासा के लूनर रिकोनिसेंस ऑर्बिटर (LRO) से टकराने से बचाने के लिए इसके ध्रुवीय कक्षा में बदलाव किया गया था।
 
इस तरह के जोखिम को कम करने के लिए collision avoidance manoeuvre (CAM) की जरूरत होती है। दोनों एजेंसी इस बात पर सहमत हुई थी कि इसरो का ऑर्बिटर उसी राह से गुजरेगा।
 
उल्लेखनीय है कि दोनों अंतरिक्ष यान चंद्रमा की लगभग ध्रुवीय कक्षा में परिक्रमा करते हैं और इसलिए चंद्र ध्रुवों पर दोनों एक दूसरे के करीब आ जाते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सिंधिया घराने के 'युवराज' की सियासी एंट्री,पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया की राह पर सियासत में एंट्री करते महाआर्यमन सिंधिया !