ISRO ने दी जानकारी, चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने सौर प्रोटॉन घटनाओं का लगाया पता

Webdunia
गुरुवार, 24 फ़रवरी 2022 (15:01 IST)
मुंबई। चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर पर लगे हुए एक 'लार्ज एरिया सॉफ्ट एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर' (क्लास) ने उन सौर प्रोटॉन घटनाओं (एसपीई) का पता लगाया है, जो अंतरिक्ष में मनुष्यों के लिए विकिरण के जोखिम को काफी बढ़ा देती हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने यह जानकारी दी है।
 
इसरो ने बुधवार को बताया कि 18 जनवरी को इस उपकरण ने कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई) का भी पता लगाया, जो आयनित सामग्री और चुंबकीय क्षेत्रों की एक शक्तिशाली धारा है और कुछ दिनों बाद पृथ्वी पर पहुंचती है। इससे भू-चुंबकीय तूफान आते हैं और ध्रुवीय आकाश में प्रकाश पैदा होता है। इसरो ने कहा कि इस तरह के बहु-बिंदुओं वाले अवलोकन विभिन्न ग्रह प्रणालियों को समझने में मदद करते हैं।
 
सूर्य में नाभकीय संलयन की प्रक्रिया तेज होने पर शक्तिशाली सौर विकिरणें उत्पन्न होती हैं जिसके कारण कभी-कभी ऊर्जावान कण (सौर प्रोटॉन घटनाएं या एसपीई) ग्रहों की तरफ आते हैं। इन कणों में से अधिकांश अत्यधिक ऊर्जा वाले प्रोटॉन होते हैं, जो अंतरिक्ष प्रणालियों को प्रभावित करते हैं और अंतरिक्ष में मनुष्यों के लिए विकिरण के जोखिम में उल्लेखनीय वृद्धि करते हैं। वे पृथ्वी के वायुमंडल में बड़े पैमाने पर आयनीकरण का कारण भी बन सकते हैं।
 
सीएमई की गति लगभग 1,000 किलोमीटर प्रति सेकंड होती है और इसे पृथ्वी तक पहुंचने में 2 से 3 दिन लगते हैं। 'लार्ज एरिया सॉफ्ट एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर' (क्लास) ने एसपीई और सीएमई दोनों ही घटनाओं के बारे में पता लगाया है।
 
गौरतलब है कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने की योजना के तहत चंद्रयान-2 का 22 जुलाई 2019 को प्रक्षेपण किया गया था। हालांकि लैंडर विक्रम 7 सितंबर 2019 को चंद्रमा की सतह पर क्रैश कर गया था। इसरो ने तब कहा था कि मिशन ने 98 प्रतिशत सफलता हासिल की है, क्योंकि ऑर्बिटर ग्राउंड स्टेशन के साथ लगातार महत्वपूर्ण आंकड़े साझा करना जारी रखे हुए है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

सीजफायर पर पाकिस्तान के PM शरीफ ने जताई राहत, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को कहा शुक्रिया

पाकिस्तान ने तोड़ा यु्द्ध विराम, भारतीय सेना को मिला कड़ी कार्रवाई का आदेश

भारत का मोस्टवांटेड आतंकी यूसुफ अजहर हवाई हमले में ढेर, कंधार विमान अपहरण कांड का था मुख्य षड्यंत्रकर्ता

पाकिस्तान के हर दुस्साहस का निर्णायक जवाब मिलेगा : भारतीय सेना

सिंधु जल संधि ‍निलंबन समेत अन्य प्रतिबंध पाकिस्तान पर लागू रहेंगे

अगला लेख
More