चंद्रयान-2 पर कांग्रेस नेता का विवादित बयान, उठाए वैज्ञानिकों के 'पूजा-पाठ' पर सवाल

Webdunia
शनिवार, 7 सितम्बर 2019 (20:58 IST)
नई दिल्ली। चंद्रयान-2 के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूटने के बाद कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने इसरो वैज्ञानिकों की हौसला अफजाई की, लेकिन पार्टी नेता उदित राज ने 'वैज्ञानिकों के पूजा-पाठ' पर सवाल उठाकर एक विवाद को जन्म दे दिया।

ALSO READ: चंद्रयान-2: चांद की अधूरी यात्रा में भी क्यों है भारत की एक बड़ी जीत
उन्‍होंने ट्वीट कर कहा, 'हमारे वैज्ञानिकों ने अगर नारियल फोड़ने और पूजा पाठ में विश्वास के बजाय वैज्ञानिक शक्ति और आधार पर विश्वास किया होता तो अब तक मिली आंशिक असफलता का मुंह ना देखना पड़ता।'
 




अपनी इस टिप्पणी को लेकर वह सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गए। नीता भारतीय नामक ट्विटर अकाउंट से कहा गया कि कभी दर्पण में ख़ुद को देखिए महोदय... आंशिक नहीं पूर्ण असफलता दिखेगी आपको।
 
नरेंद्र मोदी फैन नामक अकाउंट से कहा गया कि ये कांग्रेस नेता अंध मोदी विरोध में इतने अंधे हो चुके हैं कि अपने देश के वैज्ञानिकों का अपमान का अपमान करने व हिंदू धर्म का भी अपमान करने पर उतर आए हैं, आखिर क्या कारण है जो कांग्रेस हिंदुओं से इतनी चिढ़ती है, और इनके नेता पाकिस्तान की मीडिया में हीरो बनते हैं।
ALSO READ: Chandrayaan-2 : चांद के बेहद करीब आकर विक्रम लैंडर से संपर्क टूटने पर NASA के पूर्व अंतरिक्ष यात्री ने दिया बड़ा बयान
फिलहाल उनके इस बयान पर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है, हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने वैज्ञानिकों के प्रयास की तारीफ करते हुए कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों पर समूचे राष्ट्र को गर्व है और आने वाले कल में इस मिशन में सफलता जरूर मिलेगी।

गौरतलब है कि चंद्रयान -2 के लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया। संपर्क तब टूटा जब लैंडर चांद की सतह से 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान पर कभी भी हमला कर सकता है भारत, रक्षा मंत्री के बयान से मची खलबली

Gold : अक्षय तृतीया से पहले सोने में बड़ी गिरावट, जानिए कितनी है कीमत, ग्राहकों के लिए लुभावने ऑफर्स

PoK में मची खलबली, एक्शन की आहट से घबराया पाकिस्तान, 42 लॉन्च पैड की पहचान, बिलों में छुपे आतंकी

कैमरे में कैद हुआ पहलगाम हमले का दिल दहलाने वाला मंजर, गोलियों की गड़गड़ाहट और खौफ में चीखते-भागते पर्यटक

पहलगाम का बदला, मई में हो सकता है भारत-पाकिस्तान युद्ध? सैन्य कार्रवाई की जमीन तैयार कर रही है मोदी सरकार

सभी देखें

नवीनतम

भोपाल में पुलिस पर हमला और 'हिंदू भाई' की धमकी: शराब, हिंसा और सांप्रदायिकता का जहरीला कॉकटेल

पर्यटकों को सुरक्षा नहीं मिलने से अखिलेश यादव नाराज, मोदी सरकार से पूछे 4 सवाल

क्‍या है भोपाल में हुए लव जिहाद का इंदौर कनेक्‍शन, SIT, खोलेगी पूरे कांड की परतें?

भोपाल लव जिहाद मामले में नया खुलासा, कॉलेज-डांस क्लास में हिंदू लड़कियों को करते थे टारगेट

LIVE: अखिलेश का सवाल, पर्यटकों को क्यों नहीं मिली सुरक्षा

अगला लेख
More