biodatamaker

आईसीआईसीआई बैंक ने दिए चंदा कोचर के विरुद्ध स्वतंत्र जांच के निर्देश

Webdunia
बुधवार, 30 मई 2018 (23:50 IST)
नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े निजी बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने अपनी प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर के विरुद्ध जांच के आदेश दिए हैं। बैंक के निदेशक मंडल की मंगलवार को हुई बैठक में ये निर्देश दिए गए। बैंक ने सेबी के नियम के तहत शेयर बाजारों को बुधवार को सूचित किया कि कोचर के विरुद्ध एक अज्ञात भेदिया द्वारा की गई शिकायत की निदेशक मंडल ने स्वतंत्र जांच कराने का आदेश दिया है।
 
 
कोचर और उनके रिश्तेदारों पर वीडियोकॉन समूह को ऋण देने में भेदभाव करने का आरोप है। कोचर के एक रिश्तेदार दीपक कोचर की कंपनी न्यूपॉवर रीन्यूएब्लस में वीडियोकॉन समूह के निवेश करने का भी आरोप है। पूंजी बाजार नियामक सेबी ने पिछले सप्ताह कोचर की गतिविधियों को लेकर एक नोटिस जारी कर न्यूपॉवर और वीडियोकॉन समूह के बारे में पूछा था।
 
बैंक ने कहा है कि जांच का दायरा वृहद होगा और इससे जुड़े सभी मामलों की जांच की जाएगी। इस संबंध में सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ ही ई-मेल आदि का परीक्षण कर संबंधित व्यक्तियों के बयान भी लिए जाएंगे। उसने कहा कि यह जांच एक स्वतंत्र और विश्वसनीय व्यक्ति द्वारा की जाएगी।
 
इससे पहले अप्रैल में बैंक के निदेशक मंडल ने कोचर में पूरा विश्वास जताया था और वीडियोकॉन समूह को दिए गए ऋण के संबंध में जांच किए जाने से इंकार कर दिया था। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

TVS, Bajaj, Ather, Ola, Vida की रिकॉर्ड बिक्री, लोगों की पसंद क्यों बन रहे हैं Electric Scooters

सबसे स्‍वच्‍छ शहर में समोसे में आलू नहीं, निकला कॉकरोच, लोग बोले यहां भी CJP

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Apple Foldable iPhone : इस साल आ सकता है Apple का पहला फोल्डेबल iPhone, 12GB RAM और 5800mAh बैटरी समेत मिल सकते हैं ये फीचर्स

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

सभी देखें

नवीनतम

बलूचिस्तान में आजादी का जश्न, पाकिस्तानी प्रतीकों को हटाने का ऐलान, पाकिस्तानी सेना का कड़ा पहरा

क्या बिना संसद में परिसीमन बिल पास हुए बदल जाएंगी लोकसभा की सीटें? जानिए संविधान का वो नियम जो कोई नहीं बताता

Independence Day 2026: आजादी के लिए लड़े ये 10 महान क्रांतिकारी, इनके बलिदान से मिली स्वतंत्रता

कौन बनेगा राम मंदिर ट्रस्ट का CEO? 5200 आवेदनों में से 18 शॉर्टलिस्ट

80वां स्वतंत्रता दिवस 2026: जानिए इस बार की खास तैयारियां और पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण

अगला लेख