Weather Update: हिमाचल और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

Webdunia
शनिवार, 25 फ़रवरी 2023 (08:26 IST)
नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में मौसम की आंख-मिचौली जारी है। कहीं तपा देने वाली धूप है तो कहीं बारिश और बर्फबारी की स्थिति बनी हुई है। इसी कड़ी में मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। कम ऊंचे क्षेत्रों को छोड़कर आज 26 और 27 फरवरी को मध्यम व अधिक ऊंचे इलाकों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है।
 
इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट होगी। इसके अलावा मौसम विभाग ने 28 फरवरी को कुछ जगहों पर आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दिन पूरे प्रदेश में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे प्रदेश में एक बार फिर ठंड की वापसी हो सकती है वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रह सकता है। 26 फरवरी को अधिकतम तापमान 32 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके अलावा 27 और 28 फरवरी को तापमान 31 डिग्री रहेगा।
 
बारिश और बर्फबारी की संभावना : वहीं उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए दिन-रात के तापमान में 18 या उससे ज्यादा डिग्री का अंतर रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना भी जताई है।
 
मौसम विभाग के मुताबिक फरवरी महीने के आखिरी सप्ताह में कई जिलों में बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
 
27 फरवरी को इन जिलों के अलावा देहरादून सहित अन्य जिलों में बारिश हो सकती है। स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक 26 से 28 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। बारिश और हिमपात की तीव्रता 1 से 3 मार्च के बीच बढ़ेगी और कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश और हिमपात होने की संभावना है।
 
27 फरवरी से महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश का अधिकतम तापमान बढ़ सकता है। एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ 25 फरवरी को पश्चिमी हिमालय तक पहुंच सकता है। पिछले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हुई।
 
अगले 24 घंटों की संभावित गतिविधि : स्काईमेट के अनुसार 26 से 28 फरवरी के बीच पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। बारिश और हिमपात की तीव्रता 1 से 3 मार्च के बीच बढ़ेगी और कुछ स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश और हिमपात होने की संभावना है।
 
1 और 2 मार्च को पंजाब और उत्तरी हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है। 26 फरवरी से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तरप्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ने की उम्मीद है। 27 फरवरी से महाराष्ट्र, गुजरात और मध्यप्रदेश का अधिकतम तापमान बढ़ सकता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी-शाह मुझे बम दें, पाकिस्तान में मचा दूंगा तबाही, कर्नाटक के वक्फ और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने मांगी इजाजत

पहलगाम आतंकी हमले का बड़ा बदला, ताबड़तोड़ एक्शन से घबराया पाकिस्तान, भारत का बड़ा वार

इमरान खान के साथ जेल में मेजर ने किया कुकर्म, सामने आया चौंकाने वाला सच

पहलगाम हमला आर्मी चीफ आसिम मुनीर की साजिश, पाकिस्तान के पूर्व मिलिट्री ऑफिसर के दावे से खलबली

भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते संकट को चीन कैसे देख रहा है?

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तानी सैनिकों ने 10वें दिन भी तोड़ा सीज फायर, LoC पर इन स्थानों पर गोलीबारी

बारिश से मौसम में घुली ठंडक, 16 राज्यों में बारिश और तेज हवाएं चली, IMD का अलर्ट

LIVE: LoC पर पाकिस्तान ने फिर की गोलीबारी, भारत ने दिया करारा जवाब

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

पश्चिम बंगाल के हुगली में पाकिस्तानी महिला गिरफ्तार, साल 1980 में पर्यटक वीजा पर आई थी भारत

अगला लेख
More