Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weather Updates: MP, CG और उत्तराखंड के अनेक भागों में हुई वर्षा, देश के कई भागों में छाया मानसून

हमें फॉलो करें Weather Updates: MP, CG और उत्तराखंड के अनेक भागों में हुई वर्षा, देश के कई भागों में छाया मानसून
नई दिल्ली , शनिवार, 24 जून 2023 (08:41 IST)
Weather Updates: देश के कुछ हिस्सों, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड के अनेक भागों में मानसून सक्रिय है। चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरप्रदेश के मध्य भागों पर है। एक ट्रफ रेखा पंजाब से मध्य उत्तरप्रदेश के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण तक फैली हुई है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के पास आंध्रप्रदेश तट और दक्षिण ओडिशा तट पर है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान ओडिशा, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, विदर्भ के कुछ हिस्सों, उत्तराखंड, दिल्ली-एनसीआर और मध्यप्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई।
 
पूर्वोत्तर भारत, उत्तरप्रदेश, तटीय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, छत्तीसगढ़, रायलसीमा, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पूर्वी राजस्थान, दक्षिण गुजरात, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। पूरे देश से लू की स्थिति समाप्त हो गई है।
 
आज के दौरान मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट के अनुसार आज शनिवार को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, तेलंगाना, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है।
 
पूर्वोत्तर भारत, उत्तरप्रदेश और बिहार के तलहटी इलाकों, तटीय कर्नाटक, केरल, तटीय आंध्रप्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान और सौराष्ट्र और कच्छ को छोड़कर बाकी देश में हल्की बारिश संभव है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुंदर पिचाई ने क्यों की पीएम मोदी की तारीफ, देश में क्या है Google का प्लान?