Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना, किन राज्यों में होगी बर्फबारी

Webdunia
शुक्रवार, 24 नवंबर 2023 (08:53 IST)
Weather Update: भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 27 नवंबर से उत्तर-पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में मौसम में बदलाव आने वाला है। इसी के चलते 27-28 नवंबर के बीच पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अलग-अलग जगहों पर बारिश (rain) होने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में वर्षा होने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी होगी।
 
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आज 24 नवंबर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। कुछ दिनों तक आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। 26 नवंबर की सुबह तक धुंध नजर आ सकती है। इसके अलावा नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते 27 नवंबर को दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
 
इसके अलावा मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की मध्यम बारिश संभव है। जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में रहेगा।
 
एक चक्रवाती परिसंचरण आंतरिक तमिलनाडु और केरल के आसपास के हिस्सों पर समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर तक फैला हुआ है। 25 नवंबर को दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन सकता है। इसके प्रभाव से 26 नवंबर के आसपास उसी क्षेत्र में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो सकता है।
 
इसके पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और 27 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे अंडमान सागर के ऊपर दबाव में तब्दील होने की संभावना है। 25 नवंबर को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय तक पहुंचेगा।
 
नीलगिरी, तमिलनाडु क्षेत्र में भारी बारिश के कारण कुन्नूर और कोटागिरि के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में आज (24 नवंबर) छुट्टी की घोषणा की गई है। जिला कलेक्टर एम. अरुणा, नीलगिरी ने भारी बारिश के कारण स्कूल बंद रखने के निर्देश दिए हैं। कोयंबटूर में कई हिस्सों में बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव देखने को मिला।
 
मध्यप्रदेश में आज से छा सकते हैं बादल, वर्षा के आसार : हवाओं का रुख पूर्वी, उत्तर-पूर्वी बना रहने से फिर से सिहरन बढ़ने लगी है। बीते बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात प्रदेश में सबसे कम 10.8 डिग्री सेल्सियस तापमान ग्वालियर का दर्ज किया गया, जो पचमढ़ी के न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 0.2 डिग्री कम रहा। इसी के साथ प्रदेश के 20 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा, वहीं राजधानी भोपाल में रात का तापमान 14.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
 
मौसम विज्ञानियों के अनुसार हवाओं के साथ नमी आने के कारण शुक्रवार से आंशिक बादल छा सकते हैं। शनिवार-रविवार को भोपाल-इंदौर सहित प्रदेश के कई शहरों में वर्षा होने के भी आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू-कश्मीर के बीच में बना हुआ है। वर्तमान में मध्यप्रदेश में ऊपरी स्तर पर पर हवा का रुख पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है।
 
आज कैसा रहेगा मौसम? : स्काईमेट वेदर (skymet weather) के अनुसार आज शु्क्रवार को केरल, आंतरिक तमिलनाडु और दक्षिणी कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की-मध्यम बारिश संभव है। जम्मू-कश्मीर, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के ऊपरी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी संभव है। पूर्वोत्तर भारत में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। दिल्ली और एनसीआर का वायु गुणवत्ता सूचकांक गंभीर श्रेणी में रहेगा।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

100 सूरज का ताप, इंसान से लेकर जानवर तक पिघल जाएंगे, ऑपरेशन सिंदूर के बीच क्‍यों हो रही Nuclear bomb की चर्चा

जैसलमेर में शाम 6 बजे से कम्पलीट ब्लैकआउट, शाम 5 बजे से बंद होंगे बाजार

'बम आ रहे हैं, यह डरावना है' IPL, पंजाब-दिल्ली मैच रद्द होने के बाद डरी सहमी नजर आई चीयरलीडर [VIDEO]

SBI, PNB और अन्य बैंकों ने दिया दिलासा, ATM में पर्याप्त नकदी और वे पूरी तरह से सुचारु

एक हफ्ते के लिए बंद हुआ IPL! BCCI ने कहा देश की सुरक्षा से बढ़कर कुछ नहीं

अगला लेख