Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना, हिमाचल में ओले और बंगाल में एक्टिव हुआ चक्रवात

Advertiesment
हमें फॉलो करें Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना, हिमाचल में ओले और बंगाल में एक्टिव हुआ चक्रवात
, शनिवार, 6 मई 2023 (08:28 IST)
Weather Update: नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में आज 6 मई को मौसम खुला रह सकता है। बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश (Rainfall) या बूंदाबांदी हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली में अधिकतम 36 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आज मौसम सूखा रहने की संभावना है।
 
आईमडी ने हिमाचल प्रदेश में खराब मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है। तमिलनाडु के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। आज 6 मई को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक ताजा चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित होने की उम्मीद है। 7 मई को एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है, जो 8 मई तक एक डिप्रेशन में सशक्त हो सकता है। इसके मध्य बंगाल की खाड़ी की ओर लगभग उत्तर की ओर बढ़ते हुए एक चक्रवाती तूफान में तीव्र होने की संभावना है।
 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, मराठवाड़ा और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश हुई तथा उत्तर पंजाब, सिक्किम और सौराष्ट्र और कच्छ में 1 या 2 स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई।
 
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्रप्रदेश और तेलंगाना, ओडिशा में कुछ स्थानों पर और झारखंड और बिहार के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और धूलभरी आंधी चली।
 
आज के मौसम की संभावित गतिविधि : स्काईमेट के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, आंध्रप्रदेश के कुछ हिस्सों, तेलंगाना और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
 
पश्चिमी हिमालय पर एक या दो मध्यम बौछारों के साथ छिटपुट हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी राजस्थान में हल्की बारिश और धूलभरी आंधी चल सकती है। पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, केरल और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बजरंग दल पर बैन बन गया कर्नाटक चुनाव का बड़ा सवाल