चंपई सोरेन बोले, नहीं छोडूंगा राजनीति और नई पार्टी बनाने को हूं मैं तैयार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 21 अगस्त 2024 (19:13 IST)
Champai Soren refuses to quit politics : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन (Champai Soren) ने रांची में कहा कि वे राजनीति नहीं छोड़ेंगे और नया सियासी दल बनाने का विकल्प उनके लिए हमेशा खुला है। सोरेन ने कहा कि वे झामुमो नेताओं के हाथों अपमान का सामना करने के बाद अपनी योजनाओं पर अडिग हैं। इस पार्टी के वरिष्ठ नेता ने दावा किया कि उन्होंने अपना पूरा जीवन झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को समर्पित कर दिया है।

ALSO READ: क्‍या भाजपा में शामिल होंगे चंपई सोरेन, बाबूलाल मरांडी ने दिया यह जवाब
 
मैं राजनीति नहीं छोडूंगा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता ने मंगलवार आधी रात के बाद सरायकेला-खरसावां जिले में अपने पैतृक गांव झिलिंगोरा पहुंचने के तुरंत बाद कहा कि यह मेरे जीवन का नया अध्याय है। मैं राजनीति नहीं छोडूंगा, क्योंकि मुझे अपने समर्थकों से बहुत प्यार और समर्थन मिला है। अध्याय समाप्त हो गया है, मैं एक नया संगठन बना सकता हूं।

ALSO READ: चंपई की चाल, झारखंड विधानसभा चुनाव में किसको पहुंचाएंगी फायदा?
 
'झारखंड का टाइगर' उपनाम दिया गया था : सोरेन (67) को 1990 के दशक में पृथक राज्य बनाने की लड़ाई में उनके योगदान के लिए 'झारखंड का टाइगर' उपनाम दिया गया था। झारखंड को 2000 में बिहार के दक्षिणी भाग से अलग करके बनाया गया था। चंपई सोरेन ने कहा कि झामुमो से किसी ने मुझसे संपर्क नहीं किया है। यह झारखंड की धरती है। मैंने छात्र जीवन से ही संघर्ष किया है। मैंने पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन के नेतृत्व में अलग झारखंड राज्य के लिए आंदोलन में हिस्सा लिया था।

ALSO READ: झारखंड के पूर्व CM चंपई सोरेन के BJP में शामिल होने की अटकलों पर MP के कांग्रेस विधायक का पत्र, कहा आदिवासियों के लिए आघात से कम नहीं
 
झामुमो नेता ने कहा कि अगर उन्हें समान विचारधारा वाला संगठन मिलता है तो वे किसी भी संगठन से हाथ मिला सकते हैं। उन्होंने 18 अगस्त को 'एक्स' पर की गई अपनी पोस्ट का हवाला देते हुए कहा कि मैंने वही पोस्ट किया, जो मुझे उचित लगा। पूरा देश जानता है कि मैंने क्या सोचा?

ALSO READ: CM पद से हटाकर मेरा अपमान किया, X पर छलका चंपई सोरेन का दर्द, क्या होगा अगला कदम
 
सीएम के तौर पर घोर अपमान का सामना करना पड़ा : भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच वरिष्ठ नेता ने कहा था कि मुख्यमंत्री के तौर पर उन्हें घोर अपमान का सामना करना पड़ा जिसके कारण उन्हें वैकल्पिक रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होना पड़ा। चंपई सोरेन ने कहा था कि इतने अपमान के बाद मुझे वैकल्पिक रास्ता तलाशने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि जुलाई के पहले सप्ताह में उनके सभी सरकारी कार्यक्रम पार्टी नेतृत्व द्वारा उनकी जानकारी के बिना अचानक रद्द कर दिए गए थे।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Pahalgam Terrorist Attack : भारत के एक्शन के बाद खौफ में Pakistan, चीन और रूस के सामने गिड़गिड़ाया, पहलगाम हमले को लेकर की यह मांग

130 परमाणु हथियार सिर्फ भारत के लिए, पाकिस्तानी मंत्री बोले- वॉटर सप्लाई रोकी तो युद्‍ध के लिए रहें तैयार

RJD के मोमबत्ती जुलूस में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, वायरल हुआ Video

पहलगाम नरसंहार : क्या फिर LoC पार कर भारतीय सैनिक मचाएंगे तबाही

नम आंखों से लौटे पाकिस्तान, कोई मां से बिछड़ा तो किसी ने रिश्तेदारों को छोड़ा

सभी देखें

नवीनतम

Pahalgam Terrorist Attack : भारत के एक्शन के बाद खौफ में Pakistan, चीन और रूस के सामने गिड़गिड़ाया, पहलगाम हमले को लेकर की यह मांग

130 परमाणु हथियार सिर्फ भारत के लिए, पाकिस्तानी मंत्री बोले- वॉटर सप्लाई रोकी तो युद्‍ध के लिए रहें तैयार

RJD के मोमबत्ती जुलूस में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, वायरल हुआ Video

पाकिस्तान ने 54 TTP समर्थकों को मार गिराया, अफगानिस्तान से कर रहे थे घुसपैठ की कोशिश

तिरुवनंतपुरम हवाईअड्डे को बम से उड़ाने की धमकी

अगला लेख
More