पाकिस्तान ने फिर तोड़ा संघर्ष विराम, नौशेरा में अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी

Webdunia
बुधवार, 27 दिसंबर 2017 (12:54 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के नियंत्रण रेखा से सटे नौशेरा सेक्टर में पाकिस्तानी सैनिकों ने बुधवार को अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी की। पुलिस ने बताया कि सीमा पार से सुबह लगभग नौ बजे गोलीबारी शुरू हुई जो लगभग एक घंटे तक चली।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि भारत के सैनिकों ने इसका जवाब दिया और दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी दस बजे तक जारी रही। उन्होंने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
 
इससे पहले, 23 दिसंबर को पाकिस्तान के सैनिकों ने राजौरी के केरी सेक्टर में सीमा पार से गोलीबारी की थी जिसमें भारत के चार जवान शहीद हो गए थे और एक जवान घायल हो गया था। भारतीय जवानों ने 25 दिसंबर को रावलकोट के रुख चखरी सेक्टर में बदले की कार्रवाई को अंजाम दिया था और तीन पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया था। एक पाकिस्तानी जवान घायल भी हुआ था।
 
पाकिस्तानी सैनिकों ने 24 दिसंबर को पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया था।
 
जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर इस वर्ष संघर्ष विराम की कुल 881 घटनाएं हुई हैं जो बीते सात वर्ष में सर्वाधिक हैं। इन घटनाओं में 34 लोगों की जान गई है। अधिकारियों के मुताबिक 10 दिसंबर तक पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का 771 बार उल्लंघन किया। नवंबर माह के अंत तक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम का 110 बार उल्लंघन किया।
 
सीमापार से गोलीबारी की घटनाओं में 30 लोगों की जान गई जिनमें 14 सेना के जवान, 12 आम नागरिक और चार जवान बीएसएफ के थे। (भाषा)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में कोरोना के 30 नए मामले, कर्नाटक में एक की मौत

महाराष्ट्र की राजनीति में होगा धमाका, उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आने के दिए संकेत

मोदी जी! मेरा तो डिमोशन हो गया, उम्मीद है आप जल्द फैसला लेंगे

गुटबाजी खत्म करने की राहुल गांधी की समझाइश का असर, दिग्विजय ने बताई मंच पर नहीं बैठने की वजह

उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बावड़ी उत्सव में हुए शामिल

अगला लेख