Publish Date: Wed, 09 Oct 2019 (21:06 IST)
Updated Date: Wed, 09 Oct 2019 (21:09 IST)
जम्मू। पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा से लगे पुंछ जिले के कृष्णा घाटी और बालाकोट सेक्टरों में मंगलवार रात गोलीबारी की। सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोग इस घटना से दहशत में आ गए।
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि भारतीय सेना ने इस गोलीबारी का उचित जवाब दिया। गोलीबारी ने सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोगों में घबराहट पैदा कर दी।
पाकिस्तानी सेना ने इस साल अब तक 2050 से अधिक बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है, जिनमें 21 भारतीय की मौत हो गई है।