LoC पर पाकिस्तान की गोलीबारी में भारतीय जवान शहीद, सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Webdunia
रविवार, 24 मार्च 2019 (12:42 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तानी सैनिकों की गोलीबारी में रविवार को सेना  का एक जवान शहीद हो गया। भारतीय सेना ने भी कड़ा जवाब दिया।
 
अधिकारियों ने बताया कि पुंछ के शाहपुर और केरनी इलाकों में शनिवार शाम करीब 5.30 बजे सीमा पार से  गोलीबारी शुरू हुई और यह रातभर लगातार होती रही। पाकिस्तानी सेना ने अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाने के लिए मोर्टार और छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया। उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने भी कड़ा जवाब दिया। 
 
अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में सुबह करीब 4 बजे जवान गंभीर रूप से घायल हुआ और उसे तुरंत सैन्य  अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। पिछले 4 दिनों में गोलीबारी में 2 जवानों की मौत हो चुकी है। गुरुवार को राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सेना की बिना उकसावे की गोलीबारी में 24 वर्षीय राइफलमैन यश पॉल शहीद हो गए थे।
 
गौरतलब है कि 14 फरवरी को पुलवामा हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों के शहीद होने के बाद 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी शिविर पर भारत के हवाई हमलों के बाद से सीमा पर तनाव बना हुआ है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोहन भागवत के बयान पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- RSS और मुसलमान समंदर के 2 किनारे हैं जो...

Operation Sindoor से Pakistan में कैसे मची थी तबाही, सामने आया नया वीडियो

लश्कर का खूंखार आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में ढेर, भारत में हुए 3 बड़े आतंकी हमलों में था शामिल

दरवाजे पर बारात और दुल्हन ने दुनिया को कहा अलविदा, झोलाछाप डॉक्टर के कारण मातम में बदली खुशियां

हिमाचल में साइबर हैकरों ने की 11.55 करोड़ की ठगी, सहकारी बैंक के सर्वर को हैक कर निकाले रुपए

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को हुआ प्रोस्टेट कैंसर, जानिए कितनी खतरनाक है यह बीमारी, लक्षण और उपचार

संभल शाही जामा मस्जिद विवाद पर हाईकोर्ट आज सुनाएगा अहम फैसला कि ASI सर्वेक्षण होगा या नहीं, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर के सम्मान में इंदौर में राजवाड़ा में पहली बार कैबिनेट की बैठक

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बमबारी में 4 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल

पाकिस्तान ने स्वर्ण मंदिर को भी निशाना बनाने की कोशिश की थी, ऑपरेशन सिंदूर का विकराल रूप अभी बाकी

अगला लेख