Hanuman Chalisa

सीबीएसई परीक्षाओं के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित

Webdunia
बुधवार, 4 अप्रैल 2018 (15:07 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने प्रश्नपत्र लीक होने की घटनाओं को देखते हुए केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के वास्ते एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है।
 
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने पूर्व शिक्षा सचिव वीएस ओबेराय (उच्च शिक्षा) की अध्यक्षता में समिति गठित की है। समिति में सात विशेषज्ञ सदस्य हैं। समिति को यह सुनिश्चित करना है कि परीक्षा प्रणाली में प्रश्न पत्र बगैर लीक हुए परीक्षार्थी तक पहुंच सकें।  साथ ही समिति को परीक्षा प्रणाली में कम से कम मानवीय हस्तक्षेप के अलावा प्रौद्योगिकी के माध्यम से इसे अधिक सुरक्षित बनाने को लेकर सुझाव भी देना है।
 
इस समिति को अपनी रिपोर्ट अगले महीने देनी है। गौरतलब है कि पिछले दिनों सीबीएसई की दसवीं तथा 12वीं कक्षा की परीक्षाओं में लीक होने के मामले सामने आए हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर में हो सकते हैं लॉन्च, बड़ी बैटरी, 2nm चिप और DSLR जैसे कैमरे की चर्चा

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी के बयान पर संसद में बवाल, प्रह्लाद जोशी पर टिप्पणी से मचा हंगामा, माफी की उठी मांग

Priyanka Gandhi : संसद किसी की जागीर नहीं, छात्र न्याय मांग रहे थे भीख नहीं, छात्रों पर पैलेट गन क्यों चली? प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार से मांगा जवाब

260KM तक की रेंज वाली सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक, मचाएगी धमाल, जानिए क्या हैं फीचर्स

कौन हैं जंतर-मंतर के वायरल हो रहे मोहम्मद इरफान? क्यों राहुल गांधी पहुंचे उनके घर?

सभी देखें

नवीनतम

गुरु पूर्णिमा महोत्सव : सीएम योगी ने किया महायोगी गोरखनाथ का विशिष्ट पूजन

एक्टिविज्म करना है तो सजा के लिए तैयार रहें, नड्डा का खरगे पर पलटवार

मुख्‍यमंत्री धामी ने 11 क्लीन फ्यूल वाहनों को दिखाई हरी झंडी, उत्तराखंड सरकार स्वच्छ परिवहन को दे रही बढ़ावा

संसद में आर-पार, सपा सांसदों का दानपेटी प्रदर्शन, प्रियंका बोलीं मैंने कुछ गलत नहीं कहा

महबूबा मुफ्ती के पेलेट गन वाले बयान पर बवाल, फिर छिड़ी कश्मीर की पुरानी बहस, जानिए पूरा विवाद

अगला लेख