CBI कर रही इस बेशकीमती सोने के सिक्के की तलाश, कीमत 126 करोड़ रुपए

Webdunia
सोमवार, 4 जुलाई 2022 (15:42 IST)
Photo - Twitter
नई दिल्ली। इन दिनों एक खास तरह का सोने का सिक्का काफी चर्चाओं में है। ये इतना बहुमूल्य है कि इसे तलाशने की जिम्मेदार भारत सरकार ने सीबीआई को सौंपी है। इस सोने के सिक्के की कीमत 126 करोड़ रुपए बताई जा रही है। देश की शीर्ष एजेंसियों में से एक सीबीआई द्वारा एक सिक्के की खोज करवाना, वो भी जिसकी कीमत 126 करोड़ रुपए हो, कोई आम बात नहीं है। सोशल मीडिया पर जिसने भी इस बारे में पढ़ा, उसने यही सवाल किया कि आखिर ये सिक्का भारत के लिए इतना खास क्यों है? आइए जानते है विस्तार से.... 
 
दरअसल, इस सिक्के का जिक्र मुगल शासक जहांगीर की लिखी पुस्तक तुजुक-ए-जहांगीरी में मिलता है। इस सिक्के का वजन एक हजार तोला या करीब 12 किलो है। जहांगीर ने इस सिक्के को ईरानी शाह के राजदूत यादगार अली को उपहार स्वरुप भेंट किया था। इस सिक्के को बनाने वाले आगरा के कारीगरों ने इसपर फारसी में कहावतें भी लिखी थी। 
 
जानकारों की माने तो भारत की आजादी के बाद ये सिक्का हैदराबाद के निजाम मीर उस्मान अली खान से होते हुए उनके वंशजों के पास पहुंचा। इसके बाद सिक्का कहां गया, ये किसी को नहीं पता। ऐतिहासिक पुस्तकों में बस इतना लिखा हुआ है कि अंतिम बार 1987 में इसे हैदराबाद के निजाम के पास देखा गया। 
 
आज की तारीख के हिसाब से अगर इस सिक्के की कीमत का अंदाजा लगाया जाए, तो 1000 तोले का सिक्का 126 करोड़ रुपए का पड़ेगा। आगरा के कारीगरों द्वारा मुगल काल में बनाए जाने की वजह से इस सिक्के का ऐतिहासिक महत्व बहुत ज्यादा है। इसलिए,  भारत सरकार इसे वापस अपने देश लाना चाहती है। 
 
इस सिक्के के स्विट्जरलैंड में नीलाम किए जाने की खबर सुनते ही भारत सरकार ने आज से करीब 35 साल पहले यानी कि 9 नवंबर 1987 में इसे खोजने की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंपी थी, जिसमें सीबीआई नाकाम रही थी। 
 
अब एक बार फिर ये सिक्का चर्चा में है, जब जून 2022 में सरकार ने फिर से इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सिक्के की खोज की जिम्मेदारी पुनः सीबीआई को सौंपी है। इस बार की तलाश में डीआरडीओ के आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल किया जाएगा। ये भी कहा जा रहा है कि इस खोज में सीबीआई के साथ-साथ देश के प्रमुख इतिहासकारों की एक विशेष कमेटी की मदद भी ली जाएगी। 
 
 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मेरठ में ममता बनर्जी के पुतला दहन को लेकर हंगामा, महिलाओं ने दारोगा की टोपी उछाली और पुलिस को दिखाई चूड़ियां

एक मंदिर, एक श्मशान... RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्‍यों किया यह आह्वान?

सास-दामाद के बाद अब समधन और समधी की Love Story वायरल

Nishikant Dubey पर एक्शन की मांग, अवमानना की कार्रवाई के लिए अटॉर्नी जनरल को चिट्ठी, Supreme Court को लेकर दिया था बयान

कौन हैं दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल के दामाद, क्या करते हैं काम और कैसे हुई हर्षिता से मुलाकात

सभी देखें

नवीनतम

कौन बनेगा वेटिकन का अगला पोप? यह 7 नाम हैं सबसे आगे

धोखाधड़ी मामले में पूजा खेडकर को 2 मई को दिल्ली पुलिस के समक्ष पेश होने का निर्देश, जानें क्या है मामला

सिविल सेवा दिवस के अवसर पर बोले मोदी, केंद्र सरकार की नीतियां तय करेंगी भारत के 1000 वर्ष का भविष्य

कैथोलिक धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का निधन, कैसे चुना जाएगा नया पोप, क्या है प्रक्रिया

LIVE: ईसाई समाज के शीर्ष धर्मगुरु पोप जॉन पॉल का निधन

अगला लेख
More