Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

WAPCOS के पूर्व CMD राजेन्द्र गुप्ता के खिलाफ CBI का एक्शन, सोनीपत, गाजियाबाद सहित 19 ठिकानों पर छापे, 20 करोड़ की नकदी बरामद

Advertiesment
हमें फॉलो करें CBI
, मंगलवार, 2 मई 2023 (20:39 IST)
नई दिल्ली। CBI raided : आय से अधिक मामले में सीबीआई (CBI) ने एक बार फिर छापेमारी की है। यह छापेमारी CBI ने जलशक्ति मंत्रालय के तहत आने वाली वैपकोस वाटर एंड कंसल्टेंसी (WAPCOS)  के पूर्व CMD राजेंद्र कुमार गुप्ता (Rajender Kumar Gupta) के खिलाफ की गई है।
CBI

खबरों के मुताबिक दिल्ली, गाजियाबाद समेत 19 जगहों पर छापेमारी की गई है। छापेमारी में CBI को करीब 20 करोड़ रुपए की नकदी मिली है। ये रुपए ब्रीफकेस में भरे मिले हैं। राजेंद्र गुप्ता और उनके परिवार के खिलाफ CBI ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में केस दर्ज किया है।
CBI

अधिकारियों ने बताया कि गुप्ता और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद, सीबीआई ने उनके परिसरों की तलाशी ली, जहां संपत्ति और अन्य कीमती सामानों से संबंधित दस्तावेजों के अलावा 20 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए। 
 
‘वाप्कोस' जल शक्ति मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाला केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम है। इसे पहले ‘वाटर एंड पावर कंसल्टेंसी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड' के रूप में जाना जाता था। एजेंसियां

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Update : IMD ने केरल के 4 जिलों के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट, भारी बारिश की आशंका