3800 करोड़ रुपए की बैंक धोखाधड़ी में FIR दर्ज, CBI ने की 4 स्थानों पर छापेमारी

Webdunia
सोमवार, 18 सितम्बर 2023 (23:50 IST)
Bank fraud case : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बैंकों के समूह के साथ 3847.58 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप में मुंबई स्थित यूनिटी इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड (UIL), उसके तत्कालीन अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD) किशोर अवरसेकर तथा अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद 4 स्थानों पर छापेमारी की है।
 
अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। सीबीआई ने बैंकों के समूह के सदस्य भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की शिकायत पर कार्रवाई की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि धोखाधड़ी मुंबई में उसकी ‘कमर्शियल ब्रांच’ में हुई और आरोपियों ने अवैध लाभ हासिल करने की नीयत से फर्जी लेनदेन कर और बही-खातों में हेरफेर कर धोखाधड़ी की।
अधिकारियों ने बताया कि हाल में आरोपियों के परिसरों पर तलाशी ली गई। कंपनी ने अपनी चल और अचल संपत्तियों तथा निजी और कॉर्पोरेट गारंटी के बदले में 23 ऋणदाताओं से 3800 करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज लिया था। अवसंरचना कार्य से जुड़ी 44 साल पुरानी कंपनी का खाता 24 जून 2014 को गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (एनपीए) बन गया था। पांच साल बाद हुई फोरेंसिंक ऑडिट में अनियमितताओं के संकेत मिले थे, जिसके बाद इसे धोखाधड़ी घोषित किया गया।
 
बैंक ने आरोप लगाया कि धोखाधड़ी बीडीओ इंडिया एलएलपी द्वारा किए गए फोरेंसिक ऑडिट में सामने आई, जिसने 25 सितंबर, 2019 को अपनी रिपोर्ट सौंपी। एजेंसी ने कंपनी, इसके पूर्व अध्यक्ष, पूर्व निदेशक और अधिकारियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 120बी (आपराधिक साजिश) और 420 (धोखाधड़ी) तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

लेबनान में जनाजों में पेजर के बाद अब वॉकी-टॉकी और बैटरी फट रहे, 20 मौतें, 450 घायल

फोन की जगह पेजर क्यों इस्तेमाल करता है हिज्बुल्लाह

Weather Updates: 300 गांव डूबे, बिहार में 274 स्कूलें बंद, UP समेत देशभर के राज्यों में बाढ़

US President Election 2024: क्यों ट्रंप पर भारी पड़ रहीं कमला हैरिस, सर्वे का सच

क्या है इजराइल की यूनिट-8200 जिसने लेबनान में बिछा दीं लाशें ही लाशें?

अगला लेख
More