Ramcharitmanas

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

अमित शाह से 45 मिनट की बैठक के बाद दूसरे रास्ते से बाहर निकल गए कैप्टन अमरिन्दर सिंह

Advertiesment
हमें फॉलो करें Amit Shah
, बुधवार, 29 सितम्बर 2021 (19:05 IST)
नई दिल्ली। पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान जारी है। इस सियासी घमासान के बीच कैप्टन अमरिंदर सिंह दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं। अमरिंदर सिंह कल दिल्ली के दो दिन के दौरे पर पहुंचे थे। मीडिया खबरों के मुताबिक अमरिंद सिंह किसी दूसरे रास्ते से गृह मंत्री अमित शाह के घर से बाहर निकल गए। खबरों के मुताबिक दोनों नेताओं में करीब 45 मिनट तक बातचीत हुई। खबरों के मुताबिक कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात कर सकते हैं।
 
Amit Shah
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पत्रकारों से कहा था कि वे किसी मुलाकात करने नहीं आए हैं। वे सिर्फ अपना सामान समेटने आए हैं। सियासी गलियारों में इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं।

जेपी नड्डा के सहयोगी बीजेपी नेता आदित्य त्रिवेदी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पता चलेगा कल कुछ बड़ा होने वाला है।
Amit Shah
इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 

खबरों के मुताबिक उन्हें मोदी सरकार में कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। उसे कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें राज्यसभा भेजा जा सकता है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह को कृषि मंत्री बनाया जा सकता है। इससे भाजपा को किसान आंदोलन को साधने में सहायता मिलेगी।
ALSO READ: कपिल सिब्‍बल का कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना, बोले- करीबी ही छोड़ रहे हैं साथ
मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अमरिंदर सिंह कांग्रेस हाईकमान से काफी नाराज थे। उन्होंने प्रियंका और राहुल को नौसिखिया कहा था। जिस तरह से उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाया गया, वह उनका अपमान है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पंजाब की कलह के बाद कांग्रेस में बुलंद हुए बागी स्वर