क्या पाकिस्तान में राजनीतिक उठापटक के बीच लग सकता है मार्शल लॉ?

Webdunia
सोमवार, 27 मार्च 2023 (08:50 IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आर्थिक संकट के बीच अब खबर आ रही है कि यहां मार्शल लॉ (Martial Law in Pakistan) लगाया जा सकता है। न्यूज़ एजेंसी ANI की एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी राजनीतिक दल, जमात-ए-इस्लामी (जेआई) के प्रमुख सिराजुल हक ने कहा कि पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के बीच तनाव के कारण मार्शल लॉ लगाया जा सकता है। वहीं द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, शुक्रवार को मीडिया को संबोधित करते हुए जेआई चीफ हक ने कहा कि मौजूदा पीडीएम सरकार देश पर बोझ बन गई है।

इस बीच पाकिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल चल रही है। यहां की मौजूदा सरकार और PTI चीफ इमरान खान के बीच पिछले कई महीनों से तनातनी चल रही है। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ की बेटी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) की वरिष्ठ उपाध्यक्ष मरियम नवाज शरीफ ने अपने देश के सुप्रीम कोर्ट पर सवाल उठाया है।

मरियम नवाज ने कहा कि इमरान खान ने विरोध प्रदर्शनों के दौरान बार-बार अदालतों पर हमला करने के बावजूद किसी महत्वपूर्ण कानूनी परिणाम का सामना नहीं किया है, जबकि PML-N सुप्रीमो नवाज शरीफ को पनामा लीक जैसे फर्जी मामलों में दोषी ठहराया गया था। मरियम नवाज ने कहा, इमरान खान को अभी भी लाडला माना जा रहा है, लेकिन दूसरों के साथ गलत व्यवहार किया गया. इमरान खान की राजनीति उनके सुविधा पहुंचाने वालों के इर्द-गिर्द घूमती है।

उनके सबूत अभी भी न्यायपालिका में मौजूद हैं। एक आदमी पाकिस्तान के कानून को रौंदता है, लेकिन पांच मिनट में जमानत मिल जाती है। इसी दौरान अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट में पाकिस्तान में मार्शल लॉ लगाए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।
Edited by navin rangiyal

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Atishi Marlena: भोपाल के बैरसिया में खेती भी कर चुकी हैं आतिशी मर्लेना

मनोज जरांगे ने फिर भरी हुंकार, शुरू किया मराठा आरक्षण के लिए अनिश्चितकालीन अनशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ विधेयक आने दिनों में संसद में पारित होगा, अमित शाह ने दिया बड़ा बयान

स्वाति मालीवाल का खुलासा, क्या है अफजल गुरु से आतिशी के परिवार का कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

छतरपुर में BJP मेंबर बनने से इनकार करने पर पिटाई, 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा

योगी आदित्यनाथ बोले कि पहले जो अशांति फैलाते थे, वे अब बेचैन हैं

10 साल बाद जम्मू कश्मीर में चुनाव, रोचक तथ्य जानकर हो जाएंगे हैरान

Lebanon Pagers Blast News : लेबनान में दुनिया का सबसे बड़ा पेजर ब्लास्ट, अब तक 8 की मौत, 2,750 घायल

Jammu and Kashmir Assembly Elections: पहले चरण में 35 हजार से अधिक कश्मीरी पंडित मतदान के पात्र

अगला लेख
More