Hanuman Chalisa

केबल टीवी के लिए TRAI के नए नियम, उलझन में ग्राहक-ऑपरेटर, इन नंबरों से मिलेगा सारा समाधान

Webdunia
सोमवार, 14 जनवरी 2019 (13:09 IST)
केबल टीवी के लिए टेलीकॉम रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नए नियम 1 फरवरी से लागू होने जा रहे हैं, लेकिन नए नियमों से अनजान ग्राहक फालतू के पैकेज ले रहे हैं। नए नियमों के अनुसार ग्राहकों को 130 रुपए में एक बेस पैक मिलेगा, जिसमें 100 फ्री टू एयर चैनल होंगे। इससे ज्यादा फ्री चैनल के लिए 20 रुपए और लगेंगे, जिसमें 25 चैनल का स्लैब मिलेगा।


ग्राहकों पर बोझ होगा कम : TRAI ने सभी केबल और DTH ऑपरेटर्स को 1 फरवरी से नए सिस्टम को लागू करने का आदेश दिया है। इसके तहत ग्राहकों को केवल उन्हीं चैनल्स के लिए चार्ज देना है, जो वे देखेंगे। एक चैनल के लिए न्यूनतम 0 से अधिकतम 19 रुपए खर्च करने होंगे। चैनल्स अलग-अलग या बुके के रूप में चुने जा सकते हैं। इससे ग्राहकों को पैसों का बोझ कम होगा।

ऑपरेटर्स कर रहे हैं मनमानी : डीटीएच नए नियमों का हवाला देकर ग्राहकों को खुद के ‍बनाए पैकेज ऑफर कर रहे हैं। इनमें दाम तो ठीक हैं, लेकिन पे चैनल के दाम पर बेकार चैनल डाल दिए गए हैं। ग्राहकों को अपनी पसंद का पैकेज बनाने का विकल्प किसी भी ऑपरेटर ने नहीं दिया है। वे इसके लिए सॉफ्टवेयर का हवाला दे रहे हैं।

154 रुपए में पड़ रहा है पैकेज : नए नियमों पर ट्राई का तर्क है कि इससे ग्राहकों पर पैसे का बोझ कम होगा और वह सिर्फ अपने पसंदीदा चैनलों के पैसे ही चुकाएंगे, जबकि हकीकत यह है कि जिस बेस पैक की कीमत 130 रुपए बताई जा रही है, टैक्स के साथ वह ग्राहकों को 154 रुपए में पड़ रहा है। एचडी के नाम पर एसडी चैनल के दाम भी ज्यादा वसूले जा रहे हैं।

इन नंबर से हो सकता है समाधान : अगर ग्राहकों को नए नियमों को लेकर कोई संशय है तो वे ट्राई द्वारा दिए गए टोल फ्री नंबरों पर कॉल कर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त ट्राई की आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए मेल एड्रेस पर ई-मेल कर सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

22.80 KMPL माइलेज और 1300 KM रेंज वाली Honda ZR-V Hybrid SUV भारत में लॉन्च

सड़कों पर Gen-Z हुंकार, सोशल मीडिया से लेकर ज़मीनी आंदोलन तक, दिल्ली- मुंबई में दिखा Gen-Z गर्ल्‍स की निडरता

Honda ADV160 भारत में पेश, देश का पहला E85 इंजन वाला मैक्सी स्कूटर जल्द होगा लॉन्च

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- क्या छात्र फिर कभी देख पाएगा? CJP प्रदर्शन में पैलेटगन के इस्तेमाल का आरोप

भारतीय Gen-Z ने मेलोनी से की पीएम मोदी की शिकायत, छात्र बोले, मोदीजी को समझाओ न प्‍लीज

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: अभिजीत दीपके को टाइफाइड, वीडियो पोस्ट कर कहा- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगी लड़ाई

CJP संस्थापक अभिजीत दीपके टाइफाइड की चपेट में, फिर भी जारी रखेंगे अपना आंदोलन

आगरा में विकास की नई रफ्तार, मेट्रो और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स से उभर रहा इंडस्ट्रियल हब

गुजरात में 5 वेदर सिस्टम सक्रिय; अहमदाबाद और कच्छ समेत 4 जिलों में रेड अलर्ट, 24 घंटे में कहां कितनी हुई बारिश?

'मेट्रो, इंटरनेट और खाना बंद करा दिया, पेपर लीक नहीं रोक पाए', जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

अगला लेख