Publish Date: Tue, 04 Feb 2020 (20:38 IST)
Updated Date: Tue, 04 Feb 2020 (20:42 IST)
सूरत। एक तरफ जामिया और शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) का विरोध लगातार जारी है, वहीं गुजरात में एक दूल्हे ने तो सीएए का समर्थन करते हाथ में मेहंदी रचा ली।
दरअसल, गुजरात के सूरत में रोहित नाम का दूल्हा अपने हाथ पर सीएए के समर्थन की मेहंदी लगाकर अपनी शादी में पहुंचा। अपने इस समर्थन के बारे में दूल्हे ने कहा कि देश में राष्ट्र विरोधी तत्व सीएए के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं, इसलिए उन्होंने लोगों में इसको लेकर जागरूकता फैलाने के लिए यह कदम उठाया।
इस शादी की एक और खास बात रही कि रोहित और दुल्हन अभिलाषा ने गाय और बछड़े को साक्षी मानकर विवाह रचाया। 21 ब्राह्मणों ने उनकी शादी संपन्न कराई। जिस समय भारत लड़की वालों के यहां पहुंची सब लोग पहुंच गई। क्योंकि दूल्हे से पहले गाय और बछड़े ने लड़की वालों का यहां प्रवेश किया।
जानकारी के मुताबिक सूरत के रहने वाले रोहित और वेसू की अभिलाषा 3 फरवरी को विवाह के बंधन मे बंधे थे। बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पीएचडी रोहित ने अपने विवाह में कई अनोखे इंतजाम किए।