बजट से नाराज तेदेपा सांसदों ने किया प्रदर्शन

Webdunia
सोमवार, 5 फ़रवरी 2018 (19:49 IST)
नई दिल्ली। बजट से नाखुश तेलुगूदेशम पार्टी के सांसदों ने सोमवार को संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन करके केंद्र सरकार से आंध्रप्रदेश के बंटवारे के समय किए गए वादों को पूरा करने की मांग। प्रदर्शनकारी सांसद आंध्रप्रदेश को विशेष पैकेज देने की मांग कर रहे थे।


पार्टी सांसदों ने संसद भवन परिसर में गांधीजी की प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने हाथों में नारे लिखे हुए कागज ले रखे थे जिसमें लिखा था 'आंध्रप्रदेश से किए गए वादों को पूरा करो।' प्रदर्शनकारी सांसद आंध्रप्रदेश को विशेष पैकेज देने की मांग कर रहे थे।

एक सांसद का कहना था कि वे सरकार को पांच दिन का वक्त देंगे। उसके बाद सरकार पर दबाव बनाने के लिए आगे की रणनीति तय की जाएगी। तेदेपा सांसदों ने यह प्रदर्शन आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की पार्टी सांसदों तथा अन्य नेताओं के साथ हुई बैठक के एक दिन के बाद किया है। ऐसी अटकलें लगाई जा रहीं थीं कि तेदेपा राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन से नाता तोड़ लेगी, लेकिन बैठक के बाद तेदेपा ने कहा कि वह भाजपानीत गठबंधन में शामिल रहेगी।

वित्तमंत्री अरुण जेटली द्वारा पिछले हफ्ते संसद में पेश आम बजट से नाराजगी जाहिर करते हुए नायडू ने कहा था कि केंद्र ने बजट में राज्य के विभाजन को लेकर किए गए वादों को पूरा नहीं किया। इसलिए पार्टी संसद के भीतर और बाहर विरोध प्रदर्शन करेगी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तिरुपति के लड्‍डू में पशु चर्बी का होता था इस्तेमाल

32 राजनीतिक दलों ने किया समर्थन, 15 ने किया प्रस्ताव का विरोध

भाजपा नेता के बिगड़े बोल, राहुल गांधी की जुबान दाग देनी चाहिए

LCA Tejas Fighter Jet: स्क्वॉड्रन लीडर मोहना सिंह तेजस लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट बनीं

एक देश, एक चुनाव पर रामनाथ कोविंद समिति की शीर्ष 10 सिफारिशें

सभी देखें

नवीनतम

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर FIR, बोले संसद में भी बोलूंगा, गांधी परिवार ने पंजाब को जलाया

PM मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय : धामी

कटरा चुनावी रैली में कांग्रेस-नेकां पर गरजे PM मोदी, बोले- खून बहाने के पाकिस्तानी एजेंडे को लागू करना चाहता है यह गठबंधन

तिरुपति मंदिर के प्रसादम में मछली का तेल और गाय की चर्बी की पुष्टि, CM नायडू ने लगाया था आरोप

डेयरी सेक्टर के लिए सरकार कर रही श्वेत क्रांति 2.0 की शुरुआत, अमित शाह ने बताया क्या है प्लान

अगला लेख
More