जम्मू सीमा चौकी पर BSF के उपनिरीक्षक ने की आत्महत्या

Webdunia
सोमवार, 25 जुलाई 2022 (11:55 IST)
जम्मू। सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के एक उपनिरीक्षक ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट यहां एक चौकी पर सोमवार को खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।वे 12वीं बटालियन में तैनात थे और एक पल्टन की कमान संभाल रहे थे। मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस जांच और बीएसएफ की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी की जा रही है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जब एक जवान सुबह करीब छह बजकर 35 मिनट पर रामदेव सिंह के कमरे में पहुंचा, तो वह वहां खून से लथपथ पड़े थे। पास में ही बंदूक भी पड़ी थी।

अधिकारियों ने बताया कि सिंह 12वीं बटालियन में तैनात थे और बीएसएफ की एक पल्टन की कमान संभाल रहे थे। ऐसा संदेह है कि उन्होंने अपने सरकारी हथियार से खुद को गोली मार ली।

उन्होंने बताया कि मौत के कारण का पता लगाने के लिए पुलिस जांच और बीएसएफ की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी की जा रही है। सिंह राजस्थान के सीकर जिले के रहने वाले थे।(भाषा)
सांकेतिक फोटो

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

One Nation One Election News : देश में कब लागू होगा वन नेशन, वन इलेक्शन, मोदी सरकार की क्या तैयारी, सामने आया बड़ा अपडेट

इंदौर में BMW कार ने स्कूटर को मारी टक्कर, 2 महिलाओं की मौत

अलवर में बोले RSS चीफ मोहन भागवत, हिन्दू का मतलब सबसे उदार मानव, जिसे सबकुछ स्वीकार

Chhattisgarh : जादू-टोने का शक, 3 महिलाओं समेत 5 की हत्या, 5 लोगों को लिया हिरासत में

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

अगला लेख
More