Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली में सरेआम नाबालिग की चाकू-पत्थर से हत्या करने वाला आरोपी बुलंदशहर से अरेस्ट, CCTV में कैद हुई थी घटना

हमें फॉलो करें दिल्ली में सरेआम नाबालिग की चाकू-पत्थर से हत्या करने वाला आरोपी बुलंदशहर से अरेस्ट, CCTV में कैद हुई थी घटना
, सोमवार, 29 मई 2023 (17:20 IST)
DelhiMurder : दिल्ली में महिलाओं के प्रति अपराध का आंकड़ा दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है और पिछले कुछ समय से देश की राजधानी में आए दिन महिलाओं से जुड़े अपराधों के बारे में सुनने को मिल रहा है। आज कुछ ही समय पहले दिल्ली के शाहबाद डेरी (Shahbad Dairy) इलाके से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक कुछ दिनों से साहिल और साक्षी में लड़ाई चल रही थी। साक्षी की दोस्त नीतू ने बताया कि साहिल को साक्षी 3-4 साल से जानती थी। दोनों में लड़ाई हो गई थी। दोनों में बात नहीं हो रही थी।
 
उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 वर्षीय लड़की की उसके प्रेमी ने चाकू मारकर हत्या कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। आरोपी ने लड़की को पत्थर से कुचल कर मारने से पहले कई बार उस पर चाकू से वार किया। पुलिस ने बुलंदशहर से आरोपी साहिल को गिरफ्तार कर लिया है।
 
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लड़की शाहबाद डेयरी में जे. जे. कॉलोनी की निवासी थी। वह सड़क से गुजर रही थी जब लड़के ने उसे रोका और उस पर हमला कर दिया। वह सड़क पर बदहवास हालत में मिली। 
 
उन्होंने बताया कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और शनिवार को उनके बीच झगड़ा हुआ था। रविवार को लड़की अपनी दोस्त के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में जा रही थी जब लड़के ने उसे रास्ते में रोका और उस पर हमला कर दिया। पोस्टमार्टम से ही पुष्टि होगी कि उस पर कितनी बार चाकू से वार किया गया।
 
लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर शाहबाद डेयरी थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने भी सवाल किया कि क्या कसूर था 16 साल की गुड़िया का जो उसे इस तरह सड़क पर बेरहमी से मार दिया गया ? दिल्ली में किसी को पुलिस और क़ानून का डर नहीं है। यदि आज कुछ नहीं किया गया तो दरिंदगी की सारी हदें पार होती रहेंगी।

पिता बोले कड़ी से कड़ी सजा मिले : पीड़िता के पिता ने कहा कि मेरी बेटी की हालत बहुत बुरी थी। मुझे साहिल के बारे में कुछ नहीं पता था। उन दोनों के बीच क्या था? कल पूछताछ में मुझे पता चला। मेरी बेटी का स्वभाव अच्छा था। मेरी मांग है कि जैसे उसने मेरी बेटी को मारा है वैसे ही उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले ताकि फिर से ऐसा कोई न कर सके। मैं मजदूरी करता हूं। Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गहलोत बोले, कांग्रेस आलाकमान मजबूत है, किसी नेता की हिम्मत नहीं कि पद मांगे