Biodata Maker

क्या दूल्हे को हर्ष गोलीबारी पीड़ित को देना चाहिए मुआवजा : अदालत

Webdunia
रविवार, 30 अप्रैल 2017 (12:47 IST)
नई दिल्ली। क्या दूल्हा और दूल्हे का परिवार शादी में अपने अतिथियों द्वारा की गई हर्ष गोलीबारी में मारे गए या घायल हुए पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए जिम्मेदार है? दिल्ली उच्च न्यायालय के सामने यह प्रश्न खड़ा हो गया है।
 
न्यायाधीश संजीव सचदेवा के सामने एक शादी में हर्ष गोलीबारी का शिकार हुई एक लड़की के पिता ने इस मुद्दे को उठाया है। इस मुद्दे को न्यायाधीश ने गृह मंत्रालय (एमएचए), दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस के आयुक्त के पास उनका रुख जानने के लिए भेज दिया है।
 
अदालत ने उस दूल्हे और उसके पिता को भी नोटिस जारी किया है जिसकी शादी में पिछले साल 16 अप्रैल को यह घटना हुई थी। अदालत ने 50 लाख मुआवजा देने की याचिका पर लड़के वालों का जवाब मांगा है। इतना ही मुआवजा पीड़िता के पिता ने दोनों ही सरकारों और पुलिस से भी मांगा है। इस मामले में प्राधिकारियों और दूल्हा तथा दूल्हे के पिता को 27 जुलाई तक इस पर अपना रुख बताने को कहा गया है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

silver prices : चांदी के बाजार में 'ब्लैक थर्सडे, 16% तक टूटी कीमतें, क्या Safe haven से उठा निवेशकों का विश्वास

PM of India : आईना देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे, राहुल-ममता पर Rajya Sabha में PM Modi ने साधा निशाना

Ola, Uber, Rapido से कैसे सस्ती रहेगी Bharat Taxi, जानिए पूरी जानकारी

लोकसभा हंगामे पर स्पीकर ओम बिरला का खुलासा: पीएम मोदी को सदन आने से किया था मना

राज्यसभा में नड्डा vs खरगे टकराव: ‘अबोध बालक’ टिप्पणी से बढ़ा सियासी संग्राम

सभी देखें

नवीनतम

जनकपुरी हादसे पर राहुल ने दिल्‍ली सरकार पर साधा निशाना, बोले- असली कातिल सड़क नहीं, गैरजिम्मेदार सत्ता है...

Epstein Files : यौन अपराधों से आगे का सच? बच्चों के मांस खाने जैसे आरोपों पर क्या कहती हैं फाइलें

UP SIR : यूपी में फिर बढ़ाई गई एसआईआर की तारीख, 10 अप्रैल को आएगी वोटर लिस्ट

हरिद्वार कार्यक्रम में शामिल हुए रक्षामंत्री राजनाथ और CM योगी, मुख्यमंत्री धामी ने किया स्वागत

पोलैंड के मंत्री ने खोला राज, पीएम मोदी ने किस तरह यूक्रेन पर परमाणु हमला रोका?

अगला लेख