प्रियंका गांधी का सुरक्षा घेरा टूटा, मंच पर पहुंच गया कार्यकर्ता

Webdunia
शनिवार, 28 दिसंबर 2019 (16:35 IST)
लखनऊ। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में एक कार्यकर्ता सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलने मंच पर जा पहुंचा।
 
कांग्रेस राज्य मुख्यालय पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह में प्रियंका जब मंच पर बैठी थीं तभी गुरमीत सिंह नामक एक कार्यकर्ता प्रियंका का सुरक्षा घेरा तोड़ते हुए उनसे मिलने के लिए मंच पर जा पहुंचा।
ALSO READ: प्रियंका गांधी बोलीं- गरीबों, मजदूरों और किसानों के खिलाफ है CAA
अचानक दौड़ कर पहुंचे गुरमीत को प्रियंका के बगल में बैठे पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तथा सुरक्षाकर्मियों ने रोकने की कोशिश की, मगर प्रियंका ने कार्यकर्ता का हाथ पकड़कर उसे नीचे धकेले जाने से रोका।
 
प्रियंका ने सुरक्षाकर्मियों को मना किया और गुरमीत से बात की। इस दौरान कार्यकर्ता ने प्रियंका को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। कानपुर के रहने वाले गुरमीत कांग्रेस के पुराने कार्यकर्ता बताए जाते हैं। इस घटना को प्रियंका की सुरक्षा में चूक के तौर पर भी देखा जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Rekha Gupta : पहली कैबिनेट बैठक में CM रेखा गुप्ता ने लिए 2 बड़े फैसले

...तो यह अमेरिका के प्रति अन्याय होगा, भारत को लेकर ट्रंप ने दिया चौंकाने वाला बयान

इंदौर में आसाराम की हर गतिविधि पर नजर रख रही पुलिस की सीक्रेट टीम

Gold : सोने की ऊंची छलांग, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, चांदी भी 99000 के पार

कैलाश विजयवर्गीय ने क्‍यों कहा, यदि शिवाजी महाराज नहीं होते तो मेरा नाम कलीमुद्दीन होता

सभी देखें

नवीनतम

चीन ने दिखाए तेवर, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच तस्मान सागर में किया लाइव फायर अभ्यास

बांझपन परीक्षण में फेल हुए 9 इंजेक्‍शन, इनमें से 4 इंदौर के, अब कर्नाटक में नहीं बिक सकेंगे

LIVE: प्रयागराज महाकुंभ नगर के सेक्टर 25 में लगी आग

भारत और बांग्लादेश सीमा बलों के बीच नई हॉटलाइन शुरू करने पर सहमत

इस साल देश में होगी गेहूं की बंपर फसल, क्या बोले कृषिमंत्री शिवराज सिंह चौहान

अगला लेख
More