भारतीय वायुसेना ने ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया, सतह से सतह पर कर सकती है मार

Webdunia
मंगलवार, 22 अक्टूबर 2019 (22:27 IST)
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना ने सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइल का अंडमान निकोबार द्वीप समूह के त्राक द्वीप पर सफल परीक्षण किया। 300 किलोमीटर दूर लक्ष्य को बिल्कुल सटीकता से भेदने की वायुसेना की क्षमता को परखने के लिए सोमवार और मंगलवार को यह परीक्षण किया गया।
 
एक अधिकारी ने बताया कि वायुसेना ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के त्राक द्वीप से सतह से सतह पर मार करने वाली ये मिसाइलें दागीं। मिसाइल ने 300 किलोमीटर दूर एक निर्धारित छद्म लक्ष्य को भेदा।
 
दोनों ही मामलों में लक्ष्य को सीधे भेद दिया गया। मिसाइल की फायरिंग से वायुसेना की गतिशील मंच से बिल्कुल सटीकता से जमीन पर लक्ष्य को भेदने की क्षमता में वृद्धि हुई है। सतह से सतह पर मार करने वाली ढाई टन की इस मिसाइल की मारक क्षमता करीब 300 किलोमीटर है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तहव्वुर हुसैन राणा को भारत लाने से फिर बेनकाब होगा पाकिस्तान, जानिए कैसे रची थी 26/11 मुंबई आतंकी हमले की साजिश

तहव्वुर राणा को मिलेगी मौत की सजा? पूर्व गृह सचिव बोले- उसे 26/11 हमले के बारे में सब पता था

क्या नीतीश कुमार होंगे उपप्रधानमंत्री, भाजपा नेता ने की मांग

2 साल में एमपी की सड़कें होंगी अमेरिका जैसी, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने दी बड़ी सौगात, CM यादव बोले- लौट रहा गौरवशाली इतिहास

वक्फ संशोधन अधिनियम को TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने दी सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: चीन का पलटवार, अमेरिका पर लगाया 125 फीसदी टैरिफ

राहुल गांधी का रोजगार पर पीएम मोदी से सवाल, क्या ELI योजना भी जुमला है?

दिल्ली में लाल किला मैदान में विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन, आज निकलेगी शोभा यात्रा

पीथमपुर में पाइप बनाने वाली फैक्टरी में भीषण आग

Petrol Diesel Prices: 11 अप्रैल को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक समान, जानें ताजा भाव

अगला लेख
More