श्रीगंगानगर से लगते पाकिस्तान क्षेत्र में धमाके, सीमांत क्षेत्र के लोग सहमे

Webdunia
बुधवार, 27 फ़रवरी 2019 (11:36 IST)
श्रीगंगानगर। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पार पाकिस्तानी इलाके में बुधवार सुबह लगातार 2 धमाके हुए, जिससे सीमावर्ती क्षेत्र के लोग सहम गए और वह घरों से बाहर निकल आए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजकर 47 मिनट पर कुछ समय के अंतराल पर 2 धमाके हुए, जिसकी आवाज श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा से काफी दूर तक गजसिंहपुर, रायसिंहनगर, अनूपगढ़ और घड़साना के कुछ इलाकों तक सुनी गई।

इससे सीमावर्ती इलाके में स्थित गांवों में दरवाजे एवं खिड़कियां तक हिल गए तथा लोगों ने घरों की दीवारों में कंपन तक महसूस किया। धमाकों की तेज आवाज से लोग डर गए और वह घरों से बाहर निकल आए।

सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान सेना अपने इलाके में सतर्क है और उसने लगातार सीमा के नजदीक अपनी गतिविधियां तेज कर दी है। इसी सिलसिले में पाकिस्तानी वायुसेना के विमान सीमा से लगभग 10 किलोमीटर पीछे उड़ान भर रहे हैं।
सांकेतिक फोटो

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सपने टूटे, भविष्य पर संकट, अमेरिका से लौटे अवैध प्रवासियों की दर्दनाक कहानी

Mahakumbh 2025 : आचमन तो छोड़िए, नहाने योग्य भी नहीं संगम का पानी, CPCB की रिपोर्ट से मचा हड़कंप

EPFO बना रहा है रिजर्व फंड, जानिए एम्प्लॉइज को क्या होगा फायदा

मृत्यु कुंभ में बदला महाकुंभ, बिना पोस्टमार्टम शवों को बंगाल भेजा, ममता बनर्जी ने CM योगी पर लगाए आरोप

अयोध्या में भगदड़ मचाने की साजिश, राम मंदिर दर्शन मार्ग पर गिराया ड्रोन

सभी देखें

नवीनतम

MP : रेखा गुप्ता को CM मोहन यादव ने दी बधाई

Rekha Gupta : रिजल्ट के 11 दिन बाद खत्म हुआ दिल्ली CM का सस्पेंस, रेखा गुप्ता कैसे चुनी गईं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

कौन हैं रेखा गुप्ता, जो बनीं दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री

Rekha Gupta : रेखा गुप्ता के हाथ में होगी दिल्ली की कमान, विधायक दल की बैठक में फैसला

LIVE: रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

अगला लेख
More