Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Friday, 23 May 2025
webdunia

जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड विस्फोट में एक की मौत, 30 घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Jammu bus stand

सुरेश डुग्गर

जम्मू , गुरुवार, 7 मार्च 2019 (16:20 IST)
जम्मू।  जम्मू कश्मीर में जम्मू के मुख्य बस स्टैंड पर गुरुवार दोपहर ग्रेनेड हमले से हुए विस्फोट में कम से कम 30 लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायलों में पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि राज्य की शीतकालीन राजधानी में राज्य सड़क परिवहन निगम के बाहर बस स्टैंड पर ग्रेनेड फेंककर विस्फोट किया गया। निगम के बाहर बस में हुए हमले के बाद चारों ओर लोग दहशत में अपनी सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे जिससे भगदड़ मच गई।
 
Jammu bus stand


 एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने हमले की जानकारी देते हुए बताया कि घायलों में पांच की हालत गंभीर है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने जनरल बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमला किया। ग्रेनेड फटने से 30 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
 

Jammu bus stand
इस बीच मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम, राज्यपाल के सलाहकार के विजय कुमार, जम्मू के मंडलायुक्त संजीव वर्मा, पुलिस महानिरीक्षक मनीष कुमार सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचे। विस्फोट के बाद हादसे वाले क्षेत्र को चारों तरफ से घेर लिया गया। हमलावरों का पता लगाने के लिए खोजी कुत्तों की मदद ली जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ ही जगह-जगह तलाशी ली जा रही है।
 
 
गौरतलब है कि जेकेएलएफ प्रमुख यासीन मलिक पर पीएसए लगाए जाने के बाद उन्हें गुरुवार को जम्मू के केंद्रीय कारागार स्थानांतरित किया जाना था। पिछले साल भी 29 दिसंबर को बस स्टैंड पर ग्रेनेड ब्लास्ट की घटना हुई थी, जिसमें कोई घायल नहीं हुआ था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अंबानी परिवार ने अपने हाथों से गरीब बच्चों को भोजन परोसा