त्रिपुरा में BJP का जलवा बरकरार, 2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में शानदार जीत

Webdunia
शुक्रवार, 8 सितम्बर 2023 (17:35 IST)
Tripura Assembly By-Election 2023 : भारतीय जनता पार्टी ने त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले में धनपुर और बक्सनगर विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में शुक्रवार को भारी अंतर से जीत दर्ज की। माकपा ने मतदान के दौरान बड़े पैमाने पर धांधली और निर्वाचन आयोग द्वारा कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए मतगणना का बहिष्कार किया है।
 
निर्वाचन आयोग के अनुसार, भाजपा के तफ्फजल हुसैन ने बक्सनगर सीट पर 30,237 मतों से जीत दर्ज की। इस सीट पर करीब 66 फीसदी मतदाता अल्पसंख्यक हैं। हुसैन को 34,146 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के मिजान हुसैन को 3,909 वोट मिले।
 
भाजपा प्रत्याशी बिंदू देबनाथ ने धनपुर सीट पर 18,871 मतों से जीत दर्ज की। इस सीट पर मतदाताओं का एक बड़ा तबका आदिवासी समुदाय का है। देबनाथ को 30,017 वोट मिले तथा माकपा के उनके करीबी प्रतिद्वंद्वी कौशिक चंदा को 11,146 वोट मिले।
 
माकपा ने मतदान के दौरान बड़े पैमाने पर धांधली और निर्वाचन आयोग द्वारा कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए मतगणना का बहिष्कार किया है। दोनों सीटों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और माकपा के बीच ही मुकाबला रहा क्योंकि दो अन्य विपक्षी दलों टिपरा मोथा और कांग्रेस ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है।
 
राज्य के लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में त्रिपुरा को और समृद्ध राज्य में बदलने के संकल्प को मजबूत करेगी। उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, मैं बक्सनगर और धनपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को विजयी बनाने के लिए त्रिपुरा के लोगों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं।
 
शाह ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में त्रिपुरा को एक समृद्ध राज्य में बदलने के हमारे संकल्प को और मजबूत करेगा। इस शानदार जीत के लिए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा जी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य के साथ ही कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं।
 
जीत के लिए राज्य के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव भट्टाचार्य ने कहा कि दशकों तक राज्य पर शासन करने वाली माकपा निकट भविष्य में विलुप्त हो जाएगी। उन्होंने कहा, हमें डबल-इंजन की सरकार के विकास कार्यों के कारण उपचुनाव जीतने का विश्वास था। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री माणिक साहा पर फिर विश्वास जताने के लिए लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। वर्षों तक राज्य पर शासन करने वाली माकपा निकट भविष्य में विलुप्त हो जाएगी।
 
उपचुनाव के लिए पांच सितंबर को मतदान हुआ था। दोनों सीटों पर औसतन 86.50 फीसदी मतदान हुआ था। मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच सोनमुरा गर्ल्स स्कूल में हुई। माकपा विधायक समसुल हक के निधन के कारण बक्सनगर निर्वाचन क्षेत्र में उपचुनाव आवश्यक हो गया था। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक के धनपुर के विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराना जरूरी हो गया था।
 
भाजपा ने सात महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में पहली बार धनपुर सीट पर जीत दर्ज की थी और उपचुनाव में यह सीट बरकरार रखी। सत्तारूढ़ पार्टी ने उपचुनाव में बड़ी जीत हासिल करते हुए अल्पसंख्यक बहुल बक्सनगर सीट माकपा से छीन ली। बक्सनगर सीट से जीत हासिल करने वाले हुसैन ने कहा कि लोगों ने माकपा को सबक सिखाने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा को वोट दिया।
 
उन्होंने दावा किया, फरवरी में हुए विधानसभा चुनाव में माकपा ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को गुमराह करके यह सीट जीती थी, लेकिन इस बार उन्होंने माकपा को सबक सिखाने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा को वोट दिया। माकपा जल्द ही अतीत की पार्टी बनकर रह जाएगी।
 
उन्होंने कहा, माकपा जानती थी कि वह चुनाव हार जाएगी, इसलिए उसने मतगणना का बहिष्कार किया। इस जीत के साथ ही 60 सदस्‍यीय विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या 33 हो गई है। विधानसभा में उसके सहयोगी दल इंडीजीनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) का एक विधायक है। विपक्षी टिपरा मोथा के 13, माकपा के 10 और कांग्रेस के तीन विधायक हैं।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

3 दिन जो चला वह युद्‍ध से कम नहीं, Operation Sindoor की पूरी कहानी, भारतीय सेना ने कैसे तबाह किए आतंक के अड्डे

Operation Sindoor : 100 आतंकी मारे, 9 कैंप किए तबाह, ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए बड़े खुलासे

Operation Sindoor : भारत ने लिया पुलवामा का बदला, ऑपरेशन सिंदूर में इन आतंकियों को किया ढेर

राहुल गांधी ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, Operation Sindoor को लेकर संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग

PM मोदी के निर्देश- वहां से गोली चलेगी तो यहां से गोला चलेगा, निर्णायक मोड़ पर थे हवाई हमले, ऑपरेशन सिंदूर भारत ने हासिल किए तीन लक्ष्य

सभी देखें

नवीनतम

Greater Noida: ऑटोरिक्शा में रस्सी से बांधकर कुत्ते को घसीटा, 1 व्यक्ति गिरफ्तार

Operation Sindoor के बाद प्रियंका गांधी का बयान, कहा जवानों की शहादत के लिए हम सब आपके ऋणी रहेंगे

हमारे सशस्त्र बलों के पराक्रम से पाकिस्तान ने घुटने टेके : धामी

Chhattisgarh: रायपुर जिले में ट्रेलर और ट्रक के बीच टक्कर में 13 लोगों की मौत, 11 अन्य घायल

आई लव यू यार... प्लीज उठ जाओ, शहीद सुरेंद्र कुमार की पत्नी की चीख से रूह कांप जाएगी

अगला लेख
More